सपनो का मतलब - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Tuesday, April 26, 2022

सपनो का मतलब

 

आज हम बात करेंगे सपनो के बारे में


जानिये क्या अर्थ है आपके सपनो का 

सपना दिन में आया हो या रात में सुबह का हो या सांझ का किसी भी समय का सपना सच हो सकता है| सपना थोड़ी नींद में आया हो या गहरी नींद में, स्त्री, पुरुष स्वस्थ हो या रोगी सभी अवस्थाओं में आया सपना साकार हो सकता है पर मूत्र के दबाव में आया सपना निष्फल होता है जागने पर भूल जाने वाला सपना भी व्यर्थ होता है हमेशा सपने में चीजें रूप बदलकर दिखाई देती हैं|

बुरे सपने आने पर प्रात स्नान करके अन्न, दूध, चीनी, चांदी, सोना दान करें और उपवास करें घर में स्वस्ति वाचन, हरिकीर्तन देव पूजा करने से बुरा टल जाता है सपने में पृथ्वी गऊ बनकर, देवता ब्राह्मण बनकर और पित्र हुबहू दिखा करते हैं। मलिन भेष में देवता और सजे हुए पित्र अशुभ होते है। शुभ स्वप्न गोपनीय रखने चाहिए।

दैनिक जीवन में मनुष्य की जो वासनाएं पूरी नहीं होती वही हमें सपने के रूप में दिखाई देती है। सूर्य उदय के कुछ समय पहले अथवा ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए सपने का फल 10 दिन में रात के पहले प्रहर में देखे गए सपने का फल 1 वर्ष के बाद रात्रि के दूसरे प्रहर में देखे गए सपने का फल 6 महीने में रात्रि के तीसरे प्रहर में देखे गए सपने का फल 3 महीने में रात्रि के अंतिम प्रहर में देखे गए सपने का फल 1 महीने में मिल जाता है| शुभ संकेत वाले सपने देखने के पश्चात सोना नहीं चाहिए|




शेष रात्रि भजन चिंतन में बिताना चाहिए तथा किसी को अपना सपना बताना भी नहीं चाहिए| इसके विपरीत अशुभ सपने देखने के बाद फिर से सो जाना चाहिए तथा प्रातः काल यदि उस अशुभ सपने की समृद्धि ताजी रहती है तो गुरुजनों को उसे बता देना चाहिए|अशुभ निवारण के लिए गायत्री पाठ स्नानादि से निवृत हो अनुष्ठान आदि कार्यों को संपादन करें।

1.अग्नि
* यदि आप सपने में आग देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका कोई कार्य पूरा होने वाला है पर साथ इसका एक अशुभ फल भी है कि       आपको पित्त संबंधी रोग हो सकता है।
* इसके विपरीत यदि आप खुद को कहीं पर आग लगाते हुए देखते हैं तो आपके जीवन में दुख आने वाले हैं। 
* अगर आप खुद को आग उठाते हुए देखते हैं तो आपके जीवन में कष्ट आने वाला है। 
* अगर आप घर को जलता हुआ देखते हैं तो आपको लाभ प्राप्त होने वाला है।
* अगर आप खुद को जलते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।
* यदि आप आग को जला कर पकड़ते है तो इसका अर्थ है कि आपका व्यर्थ ही व्यय होने वाला है।
* जिंदा जलने का अर्थ है धन की प्राप्ति होगी।

2. मृत व्यक्ति को देखना
* अगर आप किसी की चिता को जलते हुए देखते हैं तो आपके जीवन में सफलता आने वाली है।
* दाह संस्कार दिखने का अर्थ है दीर्घायु होना।
* किसी मुर्दे को देखने का अर्थ है आपको सफलता मिलने वाली है।
* किसी अर्थी को जाते हुए देखने का अर्थ है आपके जीवन में सफलता आने वाली है या आप रोग से मुक्त होने वाले है।
* अपने को मृत देखने का अर्थ है कि कोई संकट टल गया है, आपकी आयु की वृद्धि होगी।
* किसी का कटा हुआ सिर देखते हैं तो इसका अर्थ है चिंता और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
* किसी का खून करने का अर्थ है संकट आने वाला है।
* कब्रिस्तान दिखने का अर्थ है प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
* किसी को छुरी मरने का अर्थ है परिवार से विवाद होगा।
* किसी मुर्दे के साथ बैठ कर कुछ खाना अर्थात दुःख दूर होना।
* किसी मुर्दे को हंसते हुए देखने का अर्थ है जीवन में चिंताएं आने वाली है।
* शमशान घाट देखने का अर्थ है आपको दीर्घायु प्राप्त होगी।

3. कुछ खाना 
* अंडे खाने का अर्थ है किसी प्रिय से झगड़ा होगा। जिसके कारण आप बहुत दुखी होगे।
* आम खाने का अर्थ है आपके कहीं से बहुत लाभ मिलने वाला है।
* अनार खाने का अर्थ है आपके कोई लंबा रोग लग सकता है।
* पान खाते देखने का अर्थ है आपका समागम हो सकता है। आपके प्रिय से मिलाप होगा।
* रोटी खाने का अर्थ है कोई बीमारी आने वाली है परंतु एक शुभ फल भी है की आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
* मल खाना अर्थात नकद का लाभ होगा।
* आंवला खाने का अर्थ है स्वास्थ्य लाभ होगा।
* इमली खाना अर्थात पुत्र की प्राप्ति होगी।
* कबाब खाना अर्थात अपयश की प्राप्ति, किसी विवाद में फस सकते है।
* मिर्च खाना अर्थात लड़ाई का संकेत है।
* विष खाना अर्थात आपके जीवन में परेशानियां बढ़ने वाली है।
* तिल खाना अर्थात ऋण होगा।
* मांस खाना अर्थात आपके चोट लग सकती है।
* चावल खाना अर्थात शुभ समाचार प्राप्त होगा।

4. पीना
* दुध पीना अर्थात इज्जत बढ़ेगी। खुशी की प्राप्ति होगी।
* पानी पीना अर्थात भाग्य का उदय होगा।
* मूत्र पीना अर्थात लाभ होगा।
* स्तन पीना अर्थात मृत्यु तुल्य कष्ट होगा।
* तेल पीना अर्थात मृत्य तुल्य कष्ट।
* शराब पीना अर्थात वाद विवाद में फसना।
* दवाई पीना अर्थात रोग का नाश होना।
* नदी का पानी पीना अर्थात राज्य से लाभ।

5. सर्प/ नाग
* सर्प का काटना अर्थात धन का लाभ।
* सर्प को मारना अर्थात शत्रु का दमन होगा।
* सर्प खाना अर्थात विफलता मिलेगी।
* सर्प पकड़ना अर्थात सफलता हाथ लगेगी।
* काला नाग देखना अर्थात राज्य में सम्मान होगा।
* नाग को रेंगते देखने का अर्थ है सुख की प्राप्ति होगी।

No comments:

Post a Comment