जानिये क्या कहता है द एम्प्रोर कार्ड(The Emperor Card) आपके बारे में - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Tuesday, July 28, 2020

जानिये क्या कहता है द एम्प्रोर कार्ड(The Emperor Card) आपके बारे में


The Emperor Tarot Card, The Emperor Tarot Card in Hindi 

नमस्कार,

आज हम बात करेंगे एम्प्रोर कार्ड के बारे में, यह कार्ड 22 मेजर अर्काना कार्ड्स में से एक है| इस कार्ड का दूसरा नाम किंग” है| इस कार्ड का चिन्ह मेष है|  इसका तत्व धरती, अग्नि है | सम्बंधित जीव- मेढ़ा( भेड़) है| सम्बंधित रत्न माणिक है| तत्त्व अग्नि है| ग्रह मंगल| सम्बंधित चक्र मूलाधार चक्र है इसका मंत्रलं” है इस चक्र का रंग लाल है| यह हाँ का कार्ड है|


व्यक्तित्व:- प्राधिकरण, नियंत्रण, पुरुष, एक पुरुष प्रधान समाज से सम्बन्ध रखता है, पिता, स्थापना, एक हावी पुरुष, मर्दाना, बुद्धिमान, व्यवहारिक, अनुभवी और शक्तिशाली| यह एक ऐसा व्यक्ति है जो प्रभारी बनना पसंद करता है यदि आपने एक राजा और एक पिता का व्यक्तित्व करीब से देखा है तो आप इस कार्ड को अच्छे से समझ सकते है| यह मजबूत इरादों वाला और अनुभवी व्यक्ति है, कोई है, जिसे अपने आदेशों या सुझावों पर ना सुनने की आदत नहीं है| यह कार्ड एक ऐसे व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है जो नियंत्रण में रखना पसंद करता है| एक राजा उन लोगो की तरह होता है जो मानते है कि वे हमेशा सही होता है| और जो ठीक चीज़ों और सही भावनाओं कि कदर नहीं करते| जो सामान्य अर्थ में बहुत मर्दाना है| यह वे है जो दूसरों के जीवन में सुरक्षा लता है लेकिन जो बहुत ही दृढ और गंभीर है| सम्राट वह है जो दिमाग से काम लेता है दिल से नहीं| यह एक संगठन का बॉस हो सकता है उस संगठन का नेतृत्व कर सकता है| यह कार्ड सभी कार्ड्स में सबसे शक्तिशाली कार्ड है| यह कार्ड विशाल अवचेतन या सामूहिक रूप से काम करता है| यदि आप एक स्त्री है तो आप बहुत ही प्रभावशाली स्त्री है निर्भय है| आप का व्यक्तित्व आकर्षक है| यह अक्सर भविष्यवाणी भी कर सकता है कि आप एक स्टार कि स्थिति प्राप्त करेंगे| वैकल्पिक रूप से, आपको ऐसे व्यक्ति कि सहायता प्राप्त है जिसे आप भी प्यार करते है और जिसका आप सम्मान करते है जिसके पास खुद से अधिक सामाजिक प्रतिष्ठा है | आप के पास शक्ति और स्थिरता है शक्ति और स्थिरता प्रश्न और उस स्थिति से सम्बंधित है जो आप उपयोग कर रहे है इसका व्यक्तित्व एक पिता जैसा भी है जिस प्रकार पिता अपनी  संतान के लिए चिंतित रहता है उसी प्रकार यह भी हर किसी लिए चिंतित रहते है और रक्षा करते है| यदि यह एक पिता नहीं है तो भी यह कार्ड बताता है कि यह अपने साथियों के लिए भी चिंतित रहते है|


 



 व्याख्या:- एक सिंहासन पर बैठा बुजर्ग व्यक्ति| कार्ड पर सबसे ऊपर कि और रोमन में 4 लिखा है जिसका मतलब है स्थिरता और निर्माण| सम्राट ने सर पर एक मुकुट पहना है जिसका अर्थ है कि सम्राट का दिमाग स्थिर है, शांत है और कुछ ना कुछ नए खोज करता रहता है| यह भौतिक सफलता और अधिकार को भी दर्शाता है| सम्राट जिस सिंहासन पर बैठा है जो पत्थर  से बना है| यह सिंहासन उनके अधिकार और पिछले अनुभवों का प्रतिनिधित्व करता है| वह अपने हाथ में एक राजदंड पकडे हुए है जो अंख कि आकृति का है अंख मिस्र में जीवन का प्रतिक है| इसका इस्तेमाल प्राचीन मिस्र में ताबीज़ के रूप में किया जाता है| स्त्री और पुरुष को एक दूसरे के साथ मिलकर पूर्णसद्भाव में रखने से नया जीवन बनता है| यह अमरता और संतुलन से सम्बंधित है| इसे शीर्ष पर उगते सूरज के प्रतिनिधित्व के रूप में भी समझा जा सकता है| सूर्य हमेशा वृद्धि करेगा| क्षितिज महिला है सूर्य प्रतीकवाद में पुरुष है| आध्यात्मिक रूप से आंख में सभी छिपे हुए ज्ञान की कुंजी का प्रतिनिधित्व किया| यह जीवन और मृत्यु के रहस्यों को जानने की कुंजी है| बाएं हाथ में एक ग्लोब है जो उनकी शक्ति और वर्चस्व को दर्शाता है| सम्राट ने अपने कपड़ों के निचे कवच पहना हुआ है जिससे पता चलता है कि वह खुद को बचाये हुए है| कपड़ो का रंग लाल है जो जूनून का रंग है पर यह रंग जूनून के साथ साथ गुस्से का भी प्रतिनिधित्व करता है| सिंहासन पर 4 मेढ़े के सर खुदे हुए है| मेढ़े मेष राशि का प्रतिनिधित्व करते है| यह कार्ड मंगल द्वारा शासित है जो कि एक पुरुष राशि और पुरुष ग्रह है जिसे मंगल के द्वारा चलाया जाता है| सम्राट ने सफ़ेद दाढ़ी रखी हुई है जो इनकी परिपक्व उम्र, अनुभव और ज्ञान का प्रतिनिधित्व करती है| यह कार्ड पृष्ठ्भूमि पर कुछ पानी दिखता है जो सम्राट कि भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है लेकिन वे भावनाये छिपी हुई है और बहुत संतुलित है| पैरों में जूते है जो बताते है कि यह कितना लम्बा सफर तय करके आया है और हो सकता ही कि लम्बे सफर पर जाने वाला है|  



यह कार्ड मेष राशि से सम्बन्ध रखता है जिसका प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करते है| इस लिए यह कार्ड जूनून, रोमांच और ऊर्जा के उग्र संकेत से मेल खाता है| यह युद्ध, अहंकार, आक्रत्मकता, संघर्ष और शक्ति का कारक है| सम्राट साहसी, उत्साही, आत्मविश्वासी, तेज-तर्रार और गतिशील है | मेष अजबुत नेतृत्व का प्रतिक है|


 


भूतकाल:- प्राधिकरण ने आपके जीवन को आकर देने में एक अहम् भूमिका निभाई है| आपकी अच्छी स्थिति सरकार या किसी शक्तिशाली व्यक्ति के कारण हो सकती है| एक संघर्ष का समय रहा है|

वर्तमान:- यह समय नेतृत्व करने और अपने परिवेश में संरचना और स्थिरता लाने वाला है| दूसरों की देखभाल और उनकी रक्षा करने का समय है| हो सके तो दूसरों का मार्गदर्शन भी करें| रणनीति बनाये और चीज़ों को सही करें|

भविष्य:- पहल करने से आप अपने लक्ष्य के करीब पहुँच सकते है, लेकिन केवल तभी जब आप अपने सभी कार्यों की ज़िम्मेदारी उठा सकते है| आपको जीवन की कई भूमिकाओं में से एक में नेतृत्व करने का अवसर दिया जायेगा| अपने पीछे चलने वालों को याद रखे|



प्रेम सम्बन्ध:- रिश्ते में कुछ संरचनाये स्थापित की जाएगी मानदंडों का पालन किया जाएगा| यह किसी ऐसे व्यक्ति को इंगित कर सकता है आधिकारिक और कठोर हो| आप परिपक्व साथी हो सकते है|  

करियर:- आपकी कड़ी मेहनत, एकाग्रता और संगठित दृस्टिकोण के कारण आपका करियर फल-फूल सकता है| यह कार्ड आपको कहता है की आप अनुशासन में रहे, कुशल और निरंतर होने को कहता है| यदि आप का कार्य प्रक्रिया थोड़ी अराजक है या निराशाजनक है तो आपके लिए नए तरीके या संरचना तैयार करना और उन्हें लागू करना आपके लिए मददगार होगा| यह कार्ड वरिष्ठ सहयोगी या बॉस होने का संकेत भी दे सकता है जो आपको आपके करियर में सहायता और सलाह प्रदान कर सकता है|


उल्टा:- यह कार्ड उल्टा निकलने पर यह एक पिता के रूप में अच्छा व्यक्ति नहीं है| यह एक ऐसे व्यक्ति को प्रस्तुत करता है जो आपके कार्यों पर नियंत्रण रखना चाहता है और आपको शक्तिहिन महसूस कराता है| यह भी हो सकता है की आप एक कमजोर शासक का हिस्सा निभा रहे हो, जो उन कार्यों से बचने की योजना बना रहे हो जो जिम्मेदारी के साथ आते है| आप एक से अधिक कार्यों की लालसा रखते है| आत्म-नियंत्रण की कमी और स्थितियों को सँभालने में असमर्थ हो| प्रेम सम्बन्धो में भी यह कार्ड काफी ज़दोज़हद का है| आप अपने पार्टनर के प्रति अत्यधिक डोमिनेटिंग है जो की आपके रिश्ते को खराब करता है| 


2 comments: