जानिये क्या कहता है स्ट्रेंथ कार्ड आपके बारे में (The Strength Tarot Card) - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Thursday, September 24, 2020

जानिये क्या कहता है स्ट्रेंथ कार्ड आपके बारे में (The Strength Tarot Card)

 

नमस्कार,

 यह एक धीमा कार्ड है| इस कार्ड का सम्बंधित ग्रह सूर्य है| यह न्याय का कार्ड है| इस कार्ड का नंबर 8 है| इस कार्ड का दूसरा नाम fortitude है जिसका अर्थ है-धैर्य| इस कार्ड का तत्व अग्नि है| यह हाँ का कार्ड है| इस कार्ड से सम्बंधित रत्न cat eye है|



 

व्यक्तित्व:- साहसी, उर्जावान, भयभीता के विपरीत, बेख़ौफ़, नियंत्रण शक्ति, प्रभाव, करुणा, धीरज, सफलता, बाधाओं पर काबू पाने वाला| यह कार्ड एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो अपने साथियों के बिच प्रमुख है| यह लोग दयालु होता है| वे दृढ इच्छाशक्ति के साथ आश्वस्त है| इन्हें पता है की इनके अन्दर के संघर्ष को कैसे संभालना है| इनका पूर्ण आत्मनियंत्रण होता है और ये आसानी से प्रलोभन को नहीं छोड़ते| ये प्यार और देखभाल के साथ सब कुछ सँभालते है| वे धैर्यवान, संतुलनशील, क्षमाशील ओए दयालु है| उनके पास मजबूत लेकिन शुद्ध दिल है जो उन्हें दूसरों पर बढ़त देते है| आपको सवीकार करना और क्षमा करना आता है| आपके पास अपने आवेगों, जानवरों की इच्छाओं और जानवर को नियंत्रित करने की ताक़त और आत्मविश्वास है और आप प्यार से ऐसा कर सकते है| यदि आप किसी चुनोती का सामना कर रहे है तो यह एक महान कार्ड है|  

 

 व्याख्या:- एक लड़की प्यार से शेर को संभाल रही है| लड़की ने सफ़ेद रंग के कपडे पहने है जिसका अर्थ है- पवित्रता, भावना और गुण की शुद्धता| लड़की की पोषक पर लाल गुलाब की एक माला भी है उसके प्यार और करुणा का प्रतिक है| उसके सर पर गुलाब के फूलों का ताज़ है| गुलाब इच्छा का प्रतिनिधित्व करते है| यह पवित्रता और इच्छा का सही संयोजन है| गुलाब के ताज़ के ऊपर एक चिन्ह है जो की अनन्त शक्ति का चिन्ह है जैसा की हमे जादूगर के कार्ड में भी देखा है इसका अर्थ है कि इस लड़की के पास अनन्तशक्ति हैऔर असीमित क्षमता है| अपनी आंतरिक शक्ति के साथ यह लड़की शेर से बात कर रही है| उसके पास कोई हथियार नहीं है| शेर का रंग संतरी है जिसका अर्थ है- जंगलीपन, उग्रता, मांसपेशियों की उर्जा|शेर पारंपरिक रूप से साहस, रॉयलिटी,शक्ति और वीरता का प्रतिक है|इस कार्ड में यह उस जूनून और इच्छा का प्रतिनिधित्व कर सकता है जो उसके अन्दर है| शेर एक ऐसी शक्ति का प्रतिक है जिसका निर्माण रचनात्मक और विनाशकारी दोनों तरह से किया जा सकता है| पृष्ठ भूमि में पिला रंग स्पष्टता, उर्जा और आशावाद का प्रतिक है|पृष्ठ भूमि में एक पर्वत स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है और अग्र भूमि में हरी घास बहुतायत और कल्याण को दर्शाती है| 8 नंबर बौद्ध से भी सम्बंधित है-आत्मज्ञान का आठ गुना मार्ग| इस कार्ड का अर्थ है कि ताकत दो तरह की होती है बाहरी ताक़त और इच्छाशक्ति| इस कार्ड को भाग्य का कार्ड भी कहा जा सकता है क्योंकि इस कार्ड में संयम और न्याय दोनों दिख रहे है| यह कार्ड दिखता है की प्यार सभी को जीत सकता है| लड़की ने शेर को जबड़े से पकड़ा हुआ है पर शेर कोई विरोध नहीं दिखा रहा है|  


स्ट्रेंथ कार्ड सिंह राशी से प्रभावित है| सिंह बुद्धि, साहस, गर्मजोशी, साहस, उच्च आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, प्रभुत्व, शक्ति और नियंत्रण का प्रतिक है| सूर्य सिंह राशी का शासक ग्रह है और सिंह राशी का कालपुरुष की कुंडली के अनुसार पंचम भाव है इस भाव पर शासन करता है| यह भाव रचनात्मकता  और सृजन से जुड़ा है|

 भूतकाल:- आप महान आंतरिक विश्वास के साथ मुश्किलों स्थिति से बाहर आ गये है|

वर्तमान:- स्थिति को आंतरिक शक्ति करुणा की आवश्यकता है और सहानुभूति की भी आवश्यकता है| यह समय सिखने के लिए आक्रात्मक  संघर्ष का कारण बन सकता है| आपको सहजता, प्रेम और देखभाल के साथ मुदों से निपटने की आवश्यकता है| यह दूसरों को लाभ पहुचने के लिए अपनी रचनात्मक उर्जा का उपयोग का समय है| आपके पास इस समय में धीरज और दृढ़ता होनी चाहिए| अपने भीतर सह्न्ति बनाए रखें| गौरव प्राप्त करने के लिए अपने डर को दूर कर दे|   

भविष्य:- आपको मुश्किल स्थिति से निकलने के लिए शक्ति मिलेगी|

प्रेम सम्बन्ध:- यदि यह कार्ड प्रेम के लिए निकलता है तो आपको पता होना चाहिए कि प्यार भय और जंगली इच्छाओं से अधिक मजबूत है| आपको अपने साथी से जिस सहानुभूति और करुणा की आशा थी आपको वह अवश्य मिलेगी| यह बिना शर्त प्यार और समझ का कार्ड है| यदि आप अपने प्रेम जीवन में चुनोती का सामना कर रहे है तो आपको इसे प्रेम, करुणा और दया के साथ हल करना चाहिए न की शत्रुता के साथ| यदि आप अविवाहित है तो आपको पता होना चाहिए कि आत्मविश्वास, दिल और उर्जा की स्पष्टता आपको भीड़ के बिच खड़ा करती है| आप चमकते है और आपके रास्ते में आने वाले किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए तैयार है|

करियर:- यदि यह कार्ड करियर के लिए निकलता है तो इसका अर्थ है कि आपके पास चमकने की क्षमता है| आपके पास अपने पैरों पर खड़े होने के लिए सभी आवश्यक गुण है| आपको आत्मविश्वास के साथ कार्यस्थल पर अपने डर, बाधाओं और चुनोतियों का सामना करना चाहिए| आपको आवेग या इच्छाओं से नियंत्रित नहीं होना चाहिए| आपको अपना रास्ता बनाने के लिए इमानदारी और निष्ठा से काम करना चाहिए|



उल्टा :- ताक़त का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जा सकता है| उदेश्य गलत हो सकता है| आप अपनी इस समय की स्थिति से भाग रहे है| आंतरिक शक्ति अविकसित है| प्रेम से ही सबको जीता जा सकता है किसी के साथ छेड़-छाड़ करने की कोशिश न करें|

No comments:

Post a Comment