देवोथनी एकादशी
इसे भी पढ़े:- आपको भी 10:10 समय या अंक 1010 बार बार दिखाई देता है
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोथनी एकाशी होती है| कहा जाता है की इस दिन चार माह की निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते है और सृष्टि का सञ्चालन करते है| एकादशी व्रत का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है|
*एकादशी के दिन हल्दी से मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाये|
* तुलसी को लाल दुपट्टा ओढ़ाये| और लाल धागा बांधे|
* नहाते समय पानी में चुटकी भर हल्दी डाल कर नहाये| करियर में सफलता के लिए भी यह अचूक उपाय है|
* देवोत्थान एकादशी एकादशी के दिन सूर्योदय से पूर्व उठ कर सनन कर के साफ़ वस्त्र धारण कर पूजा करें| मन्दिर की साफ़ सफाई कर के कलश की स्थापना करें और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित कर भगवान विष्णु को पीले फुल और फल अर्पित करें|
* विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए|
* 41 दिन दिन लगातार विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें| गरीबी दूर होगी| मनचाही इच्छा पूरी होगी|
* कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो तो- 7 साबुत हल्दी की गाँठ थोडा केसर, गुड और चने की दाल पीले कपडे में बाँध कर विष्णु भगवान को अर्पित करें और विवाह की मंगल कामना उनके सामने रखे|
*लड़के के विवाह में बाधा आ रही हो तो देवोथ्नी एकादशी के दिन व्रत रखे जिस समय शालिग्राम का तुलसी जी से विवाह हो रहा हो उस समय शालिग्राम को हाथ में उठा कर उनके फेरे कराएं और फेरों के बाद उनका कोई वस्त्र अपने पास रखे|
* शालिग्राम को तुलसी के नज़दीक रखे| ऐसा करने से लक्ष्मी जी स्थिर रूप से विराजमान रहेंगी|
* यदि किसी के विवाह में बाधा आ रही हो तो तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और शालिग्राम का स्मरण कर के किसी जरूरतमंद व्यक्ति की कन्या के विवाह में क्षमतानुसार दान दे| और इसे गुप्त रखे|
* देवोथनी एकादशी के दिन एक लोटा जल में गाय के कचे दूध को मिलकर भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी का अभिषेक करें|
* देवोथनी एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए| शंख में गंगाजल भर कर भगवान विष्णु जी का अभिषेक करें|
* यदि नोकरी में समस्या आ रही है तो इस दिन केले का पेड़ मंदिर में लगाकर आए|
* सरकारी नोकरी के लिए देवोथनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लाल मिठाई अर्पित करनी चाहिए|
No comments:
Post a Comment