नमस्कार
Six of Wands Tarot Card
आज हम बात करेंगे सिक्स ऑफ़ वैंड्स टैरो कार्ड के बारे में|
माइनर अरकाना के वैंड्स सूट में सिक्स ऑफ़ वंड्स नंबर 6 पर देखा जा सकता है| वैंड्स के कार्ड्स ऊर्जावान, दृढ निश्चय, मजबूत, और महत्वाकांक्षी है| अंक 6 सद्भाव और संतुलन का अंक है| अंक 5 के कार्ड में जो रूकावटे थी वह अब अंक 6 पर संतुलित होगी| सिक्स ऑफ़ वैंड्स का सिंह राशी के बृहस्पति से मेल खाता है| यह "हाँ" का कार्ड है|
व्याख्या:- उपलब्धि, विजय, सफलता, प्रतिष्ठा| सिक्स ऑफ़ वैंड्स कार्ड किसी ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो आत्मविश्वासी, मेहनती और उपलब्धि हासिल करने वाला है| ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी कड़ी म्हणत से सभी उपलब्धिया हासिल की है| इस कार्ड से अम्बन्धित लोग दूसरों को अपने साथ रखते है| इन्हें उच्च पद्द प्राप्त करने के लिए थोड़े से साथ की ज़रूरत होती है| जो सबसे प्यार करता है और खुशहाल रिश्ता रखता है| अपने कार्यस्थल पर अच्छी प्रतिष्ठा रखते है, दूसरों के साथ दोस्ती रखते है, और सबका साथ देते है|
यह कार्ड जीत, सफलता, खुशहाली को दर्शाता है| आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होगी| आप प्रगति करेंगे और आपकी मेहनत और जूनून को जीत मिलेगी| आप भीड़ भाड में रहना पसंद करेंगे और आसपास के लोगो से प्यार और सम्मान प्राप्त करेंगे| आपके पास उद्देश्य है, अपने लक्ष्यों तक पहुचने का आत्मविश्वास है, जूनून और अनुकूल परिस्थितियां है| आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से कोई नही रोक सकता|
व्यक्तित्व :- एक आदमी सफ़ेद घोड़े की सवारी कर रहा है और पीछे और भीड़ है| ऐसा प्रतीत होता है कि घोड़े पर बैठे आदमी के पास बहुत से अधिकार है, क्यूंकि उसने अपने सर पर पगड़ी पहनी हुई है, जो जीत का प्रतिक है| लाल रंग के कपडे के कपड़े आत्मविश्वास का प्रतिक है| आदमी के हाथ में एक छड़ी है जो की अधिकार का प्रतिक है| सफ़ेद घोडा शक्ति, पवित्रता और अंतर्ज्ञान के साथ सम्बन्ध का प्रतिक है| साथ में चलती भीड़ हाथ में लाठी लिए सामाजिक मान्यता का प्रतिक है| नीला आकाश ज्ञान का प्रतिक है| घोड़े की सफ़ेद पोषक सद्भाव के साथ कूटनीति को दर्शाता है| यह ख़ुशी और सकारात्मकता का कार्ड है|
ज्योतिष के अनुसार यह कार्ड सिंह राशी के बृहस्पति से मेल खता है| सिंह राशी का स्वामी सूर्य है और बृहस्पति विकास, विस्तार, समृधि का ग्रह है| सिंह राशी में बृहस्पति सोभाग्य, आत्मविश्वास को आकर्षित करता है|
वर्तमान:- वर्तमान स्थिति के लिए यदि यह कार्ड मिलता है तो इसका अर्थ है कि समय अच्छा है, सकारात्मक है| खुद पर विश्वास रखे और आत्मविश्वास से भरपूर रहे| आपको आपकी म्हणत का फल मिलेगा, प्रशंसा मिलेगी| आपके साथी आपका उत्साह बढायेगे| आपके पास उच्च आत्म सम्मान, शक्ति और आत्मविश्वास होगा|
प्रेम सम्बन्ध:- प्रेम सम्बन्धों के लिए भी एक सकारात्मक कार्ड है| यह कार्ड दर्शाता है की आपको आपके प्रेमी का समर्थन प्राप्त है| आप अपने साथी के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर रहे है| यदि आप अविवाहित है तो यह कार्ड सन्देश दे रहा है की आपको वह व्यक्ति मिलने वाला है जिसके आप हक़दार है| उस व्यक्ति के पास उच्च पद और अच्छी सामाजिक प्रतिष्ठा होगी और वह जल्द ही आपके जीवन में प्रवेश करेगा|
करियर:- करियर के लिए यह एक बहुत ही सकारात्मक कार्ड है। अगर आपको यह कार्ड नौकरी के लिए इंटरव्यू के बारे में मिलता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आप इंटरव्यू में सफल होंगे। यदि आपको यह कार्ड करियर में मिलता है अर्थात यह आपके कार्यस्थल पर सफलता, पदोन्नति, मान्यता और प्रशंसा को दर्शाता है। आप अपने जुनून और ऊर्जा के कारण अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे और आपकी कड़ी मेहनत को स्वीकार और सराहा जाएगा।
उल्टा:- असफलता, सफलता में कमी, साथ की कमी| सिक्स ऑफ़ वैंड्स कार्ड यदि उल्टी स्थिति में मिले तो एक सकारात्मक कार्ड नहीं है। जब कार्ड उलटी स्थिति में होता है, तो पगड़ी सिर से गिर जाएगी और वह घोड़े से भी गिर सकता है। भीड़ अपनी लाठी को पीछे की ओर रखेगी और यह उनकी नाखुशी और दुश्मनी का संकेत हो सकता है। उलटी स्थिति में यह कार्ड देरी या सफलता की कमी, असफलता और लोगों द्वारा समर्थन की कमी का संकेत देता है। यह दिखाएगा कि कोई और आपको फिर से जीत सकता है और यह भी कि लोग आपके जीवन में संघर्ष और परेशानी का कारण बन सकते हैं। यह कार्ड किसी प्रकार के अपमान का भी प्रतिनिधित्व कर सकता है।
प्रेम सम्बन्ध:- प्रेम संबंधो के लिए यह कार्ड उलटी स्थिति में दिखाई देने पर यह कार्ड भी एक अच्छा संकेत नहीं है। यह आपके रिश्ते में उन समस्याओं का संकेत दे सकता है जो आपके आस-पास के लोगों के कारण होती हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो यह दिखा रहा है कि सही व्यक्ति को खोजने में देरी होगी।
No comments:
Post a Comment