आज हम बात करेंगे द हाई प्रीस्टेस कार्ड के बारे में। द हाई प्रीस्टेस कार्ड भी 78 कार्ड्स में से एक है। यह एक धीमी गति का कार्ड है। चंद्रमा ग्रह इस कार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह जल तत्व से संबंध रखता है। दा हाई प्रीस्टेस का दुसरा नाम "दा पोपेस" है। इसका संबंधित रत्न मोती और स्फटिक है। जहाँ बाकी सभी कार्ड्स हाँ या न दर्शाते है वहीँ यह कार्ड कहता है की "यह एक राज़ है"। इसका चक्र "आज्ञा" है। इस चक्र का मंत्र "ॐ" है और रंग नीला या गहरा है यह 22 मेजर अर्काना कार्ड्स में तीसरे नंबर पर आता है।
व्यक्तित्व:- अंतर्ज्ञान, पवित्रता, स्त्री ऊर्जा, अवचेतन मन, रहस्य, ज्ञान, शांत, रचित, सहजता, निष्क्रियता इसके व्यक्तित्व का हिस्सा है। यह एक माँ की आकृति है, जो आपकी बात सुनने के लिए है लेकिन जो हमेशा आपके रहस्यों को जानती है। यह एक ऐसे व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करती है, जिसके अंदर ज्ञान है, जो दर्शाती है कि वे आपको सलाह कब देंगे एक बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति जो वास्तव में जानता है कि आप कैसा महसूस कर रहे है ,परन्तु जो अपनी निजी कहानी किसी के साथ साँझा नहीं करती है। इस व्यक्ति के साथ एक रहस्य जुड़ा हुआ है लेकिन वह अपने भीतर की दुनिया और उच्सव से जुड़े हुए है, जो किसी के आसपास है। यह वह व्यक्ति है जो अपनी सहज क्षमताओं के साथ संपर्क में है और उनपर पूरी तरह से भरोसा करता है। यह सब ज्ञान की ज्ञाता है वह ज्ञान जो गूढ़ और आध्यात्मिक है। दिल से पवित्र है, ज्ञान की लालसा और इच्छा, अचेतनता, उच्च शक्ति, आध्यात्मिकता और रचनात्मकता भी इसी के व्यक्तित्व का हिस्सा है। इसके आसपास सामान्य ज्ञान के साथ-साथ अंतर्ज्ञान और रहस्य है। यह मजबूत अंतर्ज्ञान के साथ आपको निर्णय लेने का सुझाव देती है। आपमें शक्ति और क्षमता इतनी अधिक है कि किसी के लिए भी आपको जान पाना कठिन है। सभी कार्ड हर किसी के लिए अलग अलग बताते है पर यह कार्ड सीधे तोर पर हमारे अचेतन मन से बात करने लगता है। यह रहस्मय प्रभावों को दर्शाता है। यह बताता है की रहस्य कैसे काम करते है। यह क्षमता का आधार है जो जादूगर द्वारा छीनी गयी शक्ति का स्तोत्र है। आपके पास असीमित क्षमता है जो अपनी इच्छा अनुसार रूप बदलती है। विरोधी और विरोधियों को एकत्रित करने की बजाये उन्हें अलग रखे और संतुलित रखे। यह वैसी हो शक्ति है जैसी जादूगर कि है पर इस शक्ति का दायरा कहीं अलग है जादूगर अपनी शक्तियों को बाहर की और केंद्रित करता है पर यह कार्ड आंतरिक शक्तियों का है। खुद को समृद्धि और बदलाव के लिए तैयार रखे।
व्याख्या:- जैसा कि कार्ड में दिखाया गया है कि एक स्री दो खम्बो के बीच एक पत्थर पर बैठी है जो कि बिल्कुल निष्क्रिय और निर्मल तरीके से बैठी है| दोनों और के खम्बो का रंग एक दूसरे से अलग है और दोनों पर कुछ लिखा गया है| एक खम्बा काले रंग में है और उस पर B लिखा हुआ है जिसका मतलब है बोअज़(BOAZ)| बोअज़(BOAZ) शब्द BIBLE से लिया गया है जिसका मतलब है बो(BO)= उसमें, इसमें(IN HIM), अज़(AZ)= शक्ति, बल(STRENGTH) और दूसरे खम्बे का रंग सफ़ेद है इस पर J लिखा हुआ है जिसका मतलब है जचिं(JACHIN), यह शब्द भी BIBLE से लिया गया है जिसका मतलब है "वह स्थापित करेगा"| यहाँ इन खम्बों का सम्बन्ध सोलोमन( soloman) के मंदिर से जोड़ा जाता है| सोलोमन मंदिर में भी ऐसे ही दो स्तम्भ है उनका नाम भी बोअज़ और जचिं है| आमतौर पर सहमति है कि Jachin का मतलब स्थापित करना है लेकिन Boaz बहुत ही विवादित है| परन्तु कार्ड्स में इसका मतलब है कि दोनों स्तम्भ द्वंद्व के प्रतिक है- विपरीत, गंभीरता और दया, मर्दाना और स्री, निष्क्रियता और आक्रात्मकता, अँधेरे और प्रकाश, अच्छाई और बुराई, नकारात्मकता और सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करते है| इन स्तम्भों का कहना है कि इस स्थान में प्रवेश के लिए ज्ञान और द्वै कि स्वीकृति आवश्यक है| और द हाई प्रीस्टेस का बीच में बैठना चरम सीमा के बीच संतुलन लाता है, इसका कहना है कि यह दोनों स्तम्भों के बीच तीसरा स्तम्भ है मतलब बीच का रास्ता यह मानती है कि दोनों दुनियाए सामान है दोनों दुनियाओं में सीखा जाने वाला ज्ञान है| स्री के पीछे एक परदा है जिसपर अनार चिन्हित है जो स्री सिद्धांत, प्रजनन क्षमता, महत्वकांक्षा और दैव्य स्री, जीवन और पुनर्जन्म का प्रतिक है| इसके अलावा यह परदा रहस्यों को छिपाने का काम करता है और दिखावे को भी छुपता है|
स्री ने सर पर मुकुट डाला है इस मुकुट पर बीच में एक पूर्ण चन्द्रमा और दोनों और अर्ध चन्द्रमा है यह आध्यात्मिक ज्ञान, ईश्वरीय नियम का प्रतिक है| स्री ने चोगा पहना हुआ है जो कि बताता है कि इसे विलासिता का लालच नहीं है यह संसार से परे है| स्री ने गले में एक क्रॉस डाला हुआ है जो चारों दिशाओं को सम्बोधित करता है यह कहता है कि हाई प्रीस्टेस ने चारों दिशाओं को संतुलन में रखा हुआ है| यह क्रॉस शरीर, दिल, दिमाग, आत्मा का भी प्रतिक है यह अंतःकरण का भी प्रतिनिधित्व करता है| स्री के हाथ में एक स्क्रॉल है जिस पर TORAH लिखा हुआ है यह शब्द भी BIBLE से लिया गया है जिसका अर्थ है- अनुदेश, उपदेश, शिक्षा, कानून| यह एक प्रतिक है जीवन और इसके रहस्यों का| इस स्क्रॉल में दिव्य नियम होते है| स्री ने हाथ में स्क्रॉल को पकड़ा हुआ है स्क्रॉल को आंशिक रूप से छिपा रही है पर उसे पढ़ नहीं रही है क्योंकि यह जानती है कि उसमें क्या लिखा है इन्हे पवित्र ज्ञान स्पष्ट है पर आप इसे तभी देख सकते है जब आप भौतिक क्षेत्र से परे देखने के लिया तैयार हो| पैरो कि और अर्ध चन्द्रमा है जिसका मतलब है इनका सम्बन्ध दैवीय शक्तियों से है, अंतर्ज्ञान, अवचेतन मन और चन्द्रमा प्राकृतिक चक्र है इन्हे अपनी भावनाओं कि पूरी समझ है| कार्ड में नीला रंग सहज भावनाओं का प्रतिनिदित्व करता है|
जिस प्रकार अंक ज्योतिष में 2 अंक चन्द्रमा का होता है उसी प्रकार इस कार्ड में 2 अंक चन्द्रमा का प्रतिक है| सामान्य रूप से चन्द्रमा माँ और स्री ऊर्जा से जुड़ा है| चन्द्रमा हमारे अचेतन, हमारी भावनाओं, हृदय का प्रतिनिधित्व करता है, हमारे अंदर की प्रतिक्रियाओं को प्यार करता है| चन्द्रमा हमारे घर, अपनेपन, और समर्थन की भावनाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है| यह हमारे डर और असुरक्षा को भी दर्शाता है| चन्द्रमा का सम्बन्ध हमारे अतीत और यादों से भी है|
भूतकाल:- यदि यह कार्ड भूतकाल के लिए निकलता है तो इसका अर्थ है कि आपको नए अनुभवों कि ज़रूरत है और आप अपने सुविधा क्षेत्र से कहीं बाहर भटक रहे है आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साथ कि कमी है| आपको नए लोगो और विचारों में अपना समय व्यतीत करना चाइये| आप नवीनीकरण में प्रवेश कर चुके है| जिसके लिए आपको साथ कि आवश्यकता होगी| पिछले समय आपने सहनशीलता से बिताया है जो उचित उपहार जीवन से आपको मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया है|
वर्तमान:- केवल आपको पता है कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है| आध्यात्मिक मार्गदर्शन से आपको अपनी मानसिक और कलात्मक क्षमताओं का ज्ञान होगा| आप जो चाहते है उसको पाने के लिए रुकावटों के डर को दूर करना होगा|
भविष्य:- आप निश्चित रूप से अच्छा जीवन जीने के लिए है परन्तु यह तभी संभव है जब आप अपना अनुशासन और प्रेरणा जारी रखेंगे| आपका भविष्य उज्वल है अपने अंतर्ज्ञान कि सुने और आप सफलता कि और होंगे|
प्रेम सम्बन्ध:- सम्बन्ध गहरे स्तर पर छू रहे है| आपको अपने अंतर्ज्ञान और आंतरिक आवाज को सुनने कि ज़रूरत है कि तर्क आपको किस दिशा में ले जा रहा है| व्यक्ति का बहुत बारीकी से विश्लेषण करने कि कोशिश न करें|
करियर:- स्थिति छिप रही है लेकिन जब स्थिति सामने आएगी तो चीज़े आपके पक्ष में जायेगी| अपने विचारों को छिपाये रखने कि ज़रूरत है और अपने रचनात्मक कार्य विचारों और इरादों को दूसरों के साँझा नहीं करना चाहिए| आपकी उच्च पदवी, उच्च शिक्षा की अवधि का संकेत दे रहा है|
उल्टा:- यदि कार्ड उल्टा निकलता है तो TORAH स्री के हाथों से गिर जायेगा और काला सतम्भ अधिक हावी हो जायेगा| आपके अंतर्ज्ञान के साथ आपका वियोग है और आपको अपनी प्रवृति पर अधिक विश्वास करने की ज़रूरत है| यह भ्रमित मानसिक स्थिति को दर्शाता है| यह विलम्बित सुचना और बुरी खबर का संकेत दे सकता है| यह एक अंधविश्वासी व्यक्ति का प्रतिनिधित्व कर सकता है जो यह नहीं जनता कि ब्रह्माण्ड उसे या उसके लिए क्या सन्देश देने कि कोशिश कर रहा है|
यह महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन और पुरुषों में यह दिखा सकता है कि आप अपने शरीर कि ज़रूरतों को ध्यान से नहीं सुन रहे है और आपको इस पर अधिक ध्यान देने कि आवश्यकता है|
यह आपके कार्यस्थल पर आपके आसपास किसी के छिपे हुए अजेंडा का प्रतिनिधित्व करता है, जिस पर आपको अधिक ध्यान देना चाहिए|
No comments:
Post a Comment