जानिये क्या कहता है द मैजिशियन कार्ड (The Magician Tarot Card) आपके बारे में - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Wednesday, July 15, 2020

जानिये क्या कहता है द मैजिशियन कार्ड (The Magician Tarot Card) आपके बारे में


नमस्कार

आज हम बात करेंगे " मैजिशियन कार्ड" के बारे में| मैजिशियन कार्ड भी 78 कार्ड्स में से एक कार्ड है| इस कार्ड को और भी कई नामों से जाना जाता है जैसे ' जुग्गलर', ' अलकेमिस्ट', ' मैगस'| यह एक शुभता का कार्ड है| यह कार्ड वायु और पृथ्वी तत्त्व का प्रतिनिधित्व करता है| मैजिशियन कार्ड का सम्बन्ध बुध ग्रह से है| इस कार्ड से सम्बंधित रत्न अक़ीक़ और आपल से है| इस कार्ड से सम्बंधित चक्र विशुद्धि चक्र है| इसका मंत्र "हं" है| यह हाँ का कार्ड है|


यह 22 मेजर अर्काना कार्ड्स में दूसरा कार्ड है| यह एक सकारात्मक कार्ड है| और यह मेजर अर्काना कार्ड्स में नंबर 1 है और नंबर 1 नयी शुरुआत का होता है|

व्यक्तित्व:- यह नए अवसर, सहस, कौशल, शारीरिक शक्ति, सम्पनता, एकाग्रता, तर्क, बुद्धिमता का कार्ड है| यह साम दाम दंड भेद सब जानता है और अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकता है| जो यह चाहता है वह पा लेता है| इसका मानना है की यह यक़ीनन सही है| यह रहस्य्मय विद्याओं का ज्ञाता है जैसे- जादू, ज्योतिष शास्त्र, रसायन शास्त्र| यह किसी पर भी आँखे बंद कर के विश्वास नहीं करता|
यह जानता है की किसी को भी अपनी बातों से आकर्षित कैसे किया जाता है| इसके पास हर परेशानी का हल है और एक जुग्गलर की तरह कईं काम एक साथ कर पाने की कला है| यह हर कार्य में कुशल है| दृढ इच्छाशक्ति और हर कार्य में उमंग का समावेश है| हम सब अपने भीतर एक जादूगर है और हम सभी अपनी वास्तविकता बना सकते है| केवल विचारों को प्रकट करने के लिए अपने उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करना है|यह कार्ड संकेत है कि सफल होने के लिए आवश्यक कुशलता आपके पास है बस आप उस कुशलता का सही उपयोग करें|


 


व्याख्या:- मैजिशियन कार्ड में सबसे ऊपर एक नंबर चिन्हित है और वह नंबर है 1 जिसका अर्थ है शुरुआत| जादूगर के पीछे पिली दिवार है जो कि गर्मजोशी और उत्साह कि प्रतिक है और साथ ही पीला रंग आध्यात्मिक और परमात्मा कि शक्ति का प्रतिक है| जादूगर के सिर के थोड़ा ऊपर एक चिन्ह है जिसे अंग्रेजी में इंफिनिटी कहते है अर्थात अनंतशक्ति| इसका मतलब है असीमित क्षमताओं का स्वामी है और उपर वाले का भी पूर्ण आशीर्वाद उसे प्राप्त है|
जादूगर ने सिर पर ताज़ पहना है जो जादूगर कि आंतरिक इच्छाओं को प्रकट करता है| जादूगर ने लाल रंग का जैकेट पहना हुआ है जिसका अर्थ है सांसारिक अनुभव, ज्ञान, शक्ति और कार्यकुशलता और साथ ही जैकेट के निचे एक सफ़ेद रंग का चोगा भी पहना है जो कि भावनाओं कि शुद्धता का प्रतिक है| जादूगर के पेट पर एक सांप लिपटा है जो की खुद की पूंछ को काट रहा है इससे यह भी प्रकट होता है की जादूगर में असीमित क्षमताएं है क्योंकि सांप इसे जकड़ने की कोशिश कर रहा है पर नाकाम है इसलिए अपनी पूंछ को काट रहा है जादूगर को और जकड़ने की कोशिश कर रहा है|
कार्ड में देखा जा सकता है कि जादूगर का एक हाथ उपर की और है जो की ब्रह्माण्ड की और इशारा कर रहा है जिसका अर्थ यह है कि वह ब्रह्माण्ड के संपर्क में लगातार बने बिना अपने कार्यो को पूरा नहीं कर सकता और दूसरा हाथ नीचे की और है अर्थात धरती की और है| जो हाथ उपर की और है उस हाथ में एक छड़ी है जिसे जादू की छड़ी कहते है यह छड़ी आध्यात्मिक ज्ञान की प्रतिक है| यह छड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा को व्यक्ति के अंदर हस्तांतरित करने का जरिया भी है| जिस प्रकार जादूगर खड़ा है उसे दख कर प्रतीत होता है कि इनकी स्थिति आध्यात्मिक और भौतिक स्थानों के बिच संबंध बना रही है| जादूगर ने यह स्थिति भौतिक क्षेत्र अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ली है| यह बह्रामंड से ऊर्जा खिंच कर एकत्रित कर रहा है|

जादूगर के आसपास सफ़ेद और लाल रंग के फूलों का एक बगीचा है इनमे सफ़ेद फूल शुद्धता और कार्य कि सच्चाई के प्रतिक है और सफ़ेद रंग व्यक्ति के भीतर आध्यात्मिकता को भी दर्शाता है और लाल फूल जूनून और इच्छा का प्रतिनिधित्व करते है और जादूगर कि ऊर्जा और जीवन शक्ति को भी दर्शाता है
इसके सामने एक मेज है जिसके ऊपर प्याली(Cup), सिक्का(Pentacles), तलवार(Swords) और छड़ी(Wand) रखी है जो टैरो कार्ड्स के माइनर अर्काना के चार क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते है| यह अपनी प्रक्रिया में इन सभी का उपयोग करता है यह सकारात्मकता दर्शाता है| यह चार उपकरण चारों दिशाओं को संबोधित करते है और यह उपकरण अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल को भी संबोधित करते है
इसका अभिप्राय यह भी है कि जादूगर हर क्षेत्र में प्रखर है और उसका प्रभाव सभी दिशाओं और तत्वों पर है| इसमें पेन्टेकल्स का अर्थ है संसाधन, सम्पदा, कब्ज़ा, भौतिकता और वित्त| कप का अर्थ है भावनाएं, संबंध और कामुकता| wand का अर्थ यही जोश, जूनून, इच्छा, प्रेरणा| स्वॉर्ड का अर्थ है अंतर्ज्ञान, तर्क और समझ|  

  

  

जिस प्रकार वैदिक एस्ट्रोलॉजी और अंक ज्योतिष में राशियों और भावों में ग्रहो का असर होता है उसी प्रकार इस कार्ड पर भी बुध ग्रह का असर स्पस्ट दिखाई पड़ रहा है|बुध ग्रह मन, संचार, लेखन, बुद्धि, और तर्कशक्ति के कारक ग्रह है| बुध यूनानी देवता हर्मी के समतुल्य है| वह गति, संचार, सेल्समेन इत्यादि के कारक है|

 जब जादूगर कार्ड निकलता है तो यह एक प्रसार में प्रकट होता है तो यह प्रतिभा, क्षमताओं और संसाधनों कि और इशारा करता है| मार्गदर्शक किसी अंतर्ज्ञान या परिवर्तन या परिवर्तन लाने वाले के रूप में सकता है| यह कार्ड मनुष्य में ईश्वरीय मकसद को दर्शाता है|

भूतकाल:- यदि यह कार्ड भूतकाल सम्बंधित आता है तो इसका अर्थ है आपके पास बहुत अच्छी कुशलता है| आप हर काम में अग्रणी रह चुके है| आपने अपने कौशल को सही तरिके से इस्तेमाल किया है|


 


वर्तमान:- आप चीज़ों को अपने तरिके से बदलना चाहते है जो आपके लिए बेहतर है| आपके सामने बहुत से विकल्प है| आपके पास अपने विचार प्रकट करने के लिए सभी प्रकार के उपकरण और संसाधन है | यह समय आगे बढ़ने और अपने विचारों को वास्तविकता में बदलने का है| आपको चीज़ों को बनाने, नयी परियोजनाएं शुरू करने, अपनी इच्छाशक्ति का उपयोग करने और प्रेरित कार्रवाही करने के लिए पहला कदम उठाने की आवश्यकता है| 

भविष्यकाल:- आप अचे संचारक के रूप में उभर सकते है| आपके आप आकर्षण से जुड़ने के लिए जूनून है, भावनाएं है, विचार है और सांसारिक संसाधन है| परन्तु आपको इसके साथ एक कार्ड और निकालना चाहिए|

प्रेम संबंध:- प्रेम सम्बन्धो के लिए यह एक सकारात्मक कार्ड है| आपके साथ एक आकर्षक और संवेदनशील साथी है जो कि जानता है आपकी ज़रूरतों के बारे में| परन्तु फिर भी आपको अपने आकर्षण पर काम करने की ज़रूरत है और अपने रिश्ते को समय दीजिये| जीवन में उत्साह बढ़ेगा| आपका रिश्ता और गहरा हो सकता है| रिश्तों में नयी शुरुआत हो सकती है जहां आपको एक अद्भुत ख़ुशी प्राप्त होगी| आप खुद को सही तरीके से प्रदर्शित नहीं कर पा रहे|

करियर:- आपके पास बहुत सा कौशल है जो आप अपने लाभ के लिए उपयोग कर सकते है| आपको अपने मकसद और इरादे ध्यान में रखने चाहिए अपने उदेश्य के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए| आपके करियर की समस्याएँ हल हो सकती है और आप नए अवसर की खोज कर सकते है| यदि आप अपनी नौकरी में तरक्की चाहते है तो भी आपको सफलता मिलने की संभावना है| किसी भी सफल व्यक्ति के पीछे दृढ इच्छा शक्ति होती है| व्यवसाय के लिए भी दृढ इच्छा शक्ति के साथ अपने सपने साकार कीजिये|उत्साह के साथ आगे बढे| जैसा की कार्ड में दिख रहा है जादूगर के सामने बहुत से उपकरण है जिनके साथ वह काम करता है| कोशिश करें की आप भी सभी प्रकार की नीतियों और उपकरणों को काम में लाये| रचनात्मक होने से आपको परिणाम अच्छे मिल सकते है| 

आध्यात्म:- आध्यात्मिक विकास के लिए अच्छा समय है यदि आपकी रूचि आध्यात्मिकता में है परन्तु आपको इसके लिए कभी समय नहीं मिल पाया है तो आप भविष्य में इस और ध्यान केंद्रित करेंगे| आप भविष्य में आश्चर्यचकित होंगे किआप इस आध्यात्मिक विकास से कितना लाभान्वित होंगे परन्तु यदि आप अपनी ऊर्जा को केंद्रित करेंगे| मानसिक विकास में रूचि रखने वालो के लिए यह कार्ड बहुत अच्छा कार्ड है|

 

उल्टा:- यदि यह कार्ड उल्टा निकले तो इस कार्ड की सकारात्मकता, नकारात्मकता में बदल जाएगी| जादूगर के उपकरण मेज से गिर जायेगे अर्थात आप पूरी क्षमता के बाद भी अपनी मंज़िल नहीं पा सकेंगे| यह दर्शाता है की आपको अपनी प्रतिभा का पता लगाने की आवश्यकता है| उलटे कार्ड में जादूगर की छड़ी नीचे की ओर होगी जिससे ब्रह्माण्ड की ऊर्जा का गलत उपयोग होगा| यह एक शत्रु को भी दर्शाता है, एक व्यक्ति अपनी शक्तियों ओर अधिकारों का नकारात्मक तरीके से उपयोग कर रहा है| यह एक ऐसी स्थिति दिखा सकता है जो उस तरह से विकसित नहीं हो रही जैसी उसे होने चाहिए|
स्वास्थय के लिए आप सही उपचार तक पहुँच नहीं रहे है आपको सही प्रक्रिया और सही तरीके से पालन करने की आवश्यकता है|   




No comments:

Post a Comment