नमस्कार दोस्तों,
आज हम बात करने जा रहे हैं "दा फूल कार्ड" के बारे में| दा फूल कार्ड भी 78 कार्ड्स में से एक है| इस कार्ड का दूसरा नाम "दा जेस्टर" है| यह कार्ड वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करता है| दा फूल कार्ड का सम्बन्ध यूरेनस ग्रह से है| यह कार्ड का रत्न पुखराज है| इस कार्ड से सम्बंधित चक्र सहस्त्रार है| इसका मंत्र ॐ है| यह हाँ का कार्ड है|
यह एक रहस्यमय कार्ड है| 22 मेजर अर्काना के कार्ड्स में दा फूल कार्ड सबसे पहले नंबर पर आता है| फूल का अर्थ है- मुर्ख, शून्य| यदि हम इसे प्लेइंग कार्ड से जोड़े तो जिस प्रकार प्लेइंग कार्ड में जोकर होता है उसी प्रकार यह फूल कार्ड शून्य है परन्तु इस मुर्ख के कार्ड का अपना ही एक अलग महत्त्व है| जिस प्रकार शून्य के बिना हमारी गणित अधूरी होती है|
व्यक्तित्व:- यह दिल से बच्चा है अर्थात भोला है| विश्वासपात्र है और इसका सवभाव भी सब पर विश्वास करने का है| इसे नियमो के बंधन में रहना न पसंद है| कानून तोडना पसंद करता है| कुछ नया करने की चाह दिल में लिए है, पाबंदियों से हट कर| स्वभाव से चंचल, निडर, उत्साही, अविष्कारक, क्रन्तिकारी है| यह एक ही दृष्टिकोण से सरे संसार को दखता है| यह वर्तमान में जीता है और केवल खुद पर भरोसा रखता है|
व्याख्या:- यह एक नयी शुरुआत का कार्ड है| वर्तमान और भविष्य पर भरोसा रखना सिखाता है| इस कार्ड में आप देख सकते है की सबसे ऊपर 0 है जिसका अर्थ है- असीमित क्षमता| युवक के पीछे सूरज है जो की इसके उदेश्य की सफलता को दिखता है| युवक की पगड़ी पर एक पंख है जो की बाज का है जो दर्शाता है की युवक कितनी ऊँची उड़ान की चाहत रखता है और साहस के लिए इच्छा दर्शाती है| हाथ में छड़ी है जो असीमित शक्ति दर्शाती है और छड़ी के छोर पर एक पोटली है जिसमे युवक बहुत सा कौशल, प्रतिभा और ज्ञान समेटे है| पोटली पर एक चिन्ह है जो बाज का है| युवक ने जो कपडा पहना है उसका आस्तीन फटा हुआ है जिससे पता चलता है की वह अपने जीवन में कितना संघर्ष कर चूका है और कपड़ो पर बने यह चक्र समय के प्रतिक है| पैरो में पहने जूते अब तक के युवक के सफर को आसान बनाते आये है यह बता रहे है की यह रास्ता कितना कठिन रहा होगा| पीछे की और ऊँचे पहाड़ दिख रहे है जो दर्शाते है की युवक के उदेश्य क्या है और यही इसकी प्रेरणा भी है| युवक के हाथ में सफ़ेद गुलाब के फूल है जो दिखता है की युवक कितना मासूम है| इसे मुर्ख इस लिए कहा गया है क्यूंकि यह अपने भोले स्वभाव के कारण संसार से धोखा खा कर और मुश्किल रास्तों को पार कर के यहां तक पहुंचा है| मुर्ख युवक चट्टान के किनारे चलता चलता पहुँचने वाला है परन्तु मुर्ख के ध्यान यहां नहीं है उसे नहीं पता कि एक कदम और बढ़ाने पर वह गिर सकता है| मुर्ख के साथ एक सफ़ेद कुत्ता है जो कि भोंक रहा है यह कुत्ता युवक कि अंतरात्मा कि आवाज है जो इसे रोकना चाहती है गिरने से बचन चाहती है परन्तु युवक अपनी अंतरात्मा कि आवाज नहीं सुन रहा| युवक व्यक्तिगत विकास कि राह पर है आगे आने वाली कठिनाईओ से अनजान है परन्तु परमात्मा पर विश्वास है और खुद पर आत्मविश्वास है।
जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष और अंक ज्योतिष में राशियों और भावों में ग्रहों का असर होता है उसी प्रकार इस कार्ड पर यूरेनस का असर स्पष्ट दिखाई देता है| यूरेनस ग्रह अचानक परिवर्तन, स्वतंत्र, निष्पक्षता, नवीनता, सरलता, क्रन्तिकारी जैसी प्रवृति का है|
यह कार्ड बताता है की व्यक्ति बिना सोचे समझे कार्य करता है यह कार्ड हमेशा बचपन ही दर्शाता है जैसे बचपन में बेफिक्रे होते है कोई समझ नहीं होती किसी बात से मतलब नहीं होता| यह नहीं जानता की हार और जीत क्या होती है| वह केवल कर्म करना जानता है|
भूतकाल:- यह कार्ड यदि भूतकाल के लिए निकलता है तो इसका मतलब है कि पिछले कुछ समय में आपने कई कठिनाइयों का सामना किया है परन्तु परमात्मा कि कृपा से आपने उन कठिनाइयों का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ किया है| परमात्मा ने आपको हर राह में सफलता दिलाई है| पिछले कुछ समय में आपने कईं भेदभाव सहे है पर कभी भी बातों को दिल पर नहीं लिया|
वर्तमान:- यह कार्ड यदि वर्तमान के लिए निकलता है तो इसका मतलब है कि आप एक नए चरण में प्रवेश कर रहे है| कुछ बदलावों को महसूस करेंगे| परिवर्तन होना सही होगा| खुश रहे और ख़ास महसूस करें| अपने दिल की सुने|लोग आपकी राहो में परेशानिया खड़ी कर सकते है परन्तु परमात्मा पर विश्वास रखे|
भविष्य:- यदि यह कार्ड भविष्य के लिए निकलता है तो सफल होने के लिए नए लक्ष्यों को खोजे| अपनी आदतों और निर्णयों को सही करें केवल दिल से काम न ले| लोग आपका फायदा उठा सकते है| यदि भूतकाल और वर्तमान का कार्ड wisdom का कार्ड है और भविष्य के लिए यह कार्ड निकलता है तो यह कार्ड बहुत ही अच्छा है प्रेरणादायक है| यदि भूतकाल और वर्तमानकाल का कार्ड wisdom का नहीं है और यह कार्ड निकलता है तो आपको इसके साथ एक कार्ड और निकालना चाहिए
प्रेम सम्बन्ध:- प्रेम सम्बन्धो के लिए यह कार्ड निकलता है और आप किसी को प्रोपोज़ करना चाह रहे है तो यह समय उपयुक्त है नए रिश्ते को शुरू करने के लिए| यदि विवाह के लिए सोच रहे है इस समय को आपको खोना नहीं चाहिए|
करियर:- करियर के लिए यह कार्ड नए विचार, नए परियोजन हो सकता है
नयी और बेहतर नौकरी आपके सामने ला सकता है|
उल्टा:- यह कार्ड उल्टा निकलने पर इस कार्ड कि सकारात्मकता- नकारात्मकता में बदल जाती है| आपके सामने जितनी भी उपलब्धिया है सब नकारात्मक हो जाएगी| आप चिंता में रह सकते है| यह खुद को खो देने का कार्ड है|
यह कार्ड प्रेमसंबंध में उल्टा निकलता है तो आपको इंकार का सामना करना पड़ सकता है|
आपको लग सकता है कि आपकी राहे बंद हो चुकी है| परन्तु परमात्मा पर विश्वास रखे| खुद पर विश्वास रखे| अंतरात्मा कि सुने|
No comments:
Post a Comment