टैरो कार्ड्स क्या होते है?
टैरो कार्ड्स तांश के पत्तों की तरह होते है| पहले के समय में कार्ड्स का इस्तेमाल सिर्फ खेल के तोर पर किया जाता था परन्तु धीरे-धीरे लोग इन कार्ड्स का इस्तेमाल भविष्य देखने और सवालों के जवाब लेने के लिए करने लगे|
लोग इन पर बने हुए चित्रों से सन्देश लेने लगे| प्लेइंग कार्ड्स से भी नंबर्स के द्वारा सवालों के जवाब लिए जाने लगे| आज के समय में टैरो और नुमेरोलॉजी(अंक ज्योतिष) को साथ में ले कर इस्तेमाल किया जाता है|
टैरो कार्ड्स न सिर्फ भूतकाल,वर्तमानकाल और भविष्यकल की जानकारी बताते है यह कार्ड्स समस्याओं का समाधान भी बताते है| यह कार्ड्स न सिर्फ आपके सवालों के जवाब देते है आपको आध्यात्म की और भी ले जाते है| परमपिता परमात्मा से भी जोड़ने का काम करते है|
यह कार्ड्स हमारी अंतर आत्मा से जुड़े हुए होते है|टैरो कार्ड्स हमे पिछले जन्म से भी जोड़ते है| टैरो सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि इस शब्द की उत्पति रहस्यमय है| यह टैरोची शब्द से लिया गया है| जो की माइनर अरकाना के कार्ड से सम्बंधित था तोह वहीँ कुछ लोग मानते है की यह टैरोटी शब्द से लिया गया है जिसका मतलब है क्रॉस लाइन जो की कार्ड के पीछे दिखती है| टैरो कार्ड्स की संख्या कुल 78 होती है| जो की दो भागो में बांटे गए है| मेजर अर्काना और माइनर अर्काना| अर्काना शब्द लैटिन भाषा के अर्कान्स शब्द से उत्पन्न हुआ है|
कार्ड्स वैदिक ज्योतिष की तरह ही एक रहस्यमय विद्या है| यह गुप्त विज्ञान के छात्रों का गंभीर विषय है| यह देवीय शक्ति से सम्पनन है और भविष्य दर्शन का लोकप्रिय साधन है| कार्ड्स के ऊपर कुछ रहस्मय प्रतीकात्मक चिन्ह होते है जो सम्बंधित व्यक्ति के साथ भविष्य में होने वाली घटनाओ से बहुत हद्द तक बचा सकते है| कार्ड्स को जिन दो भागों में बांटा गया है वो इस प्रकार है|
मेजर अर्काना के 22 कार्ड्स होते है इन 22 कार्ड्स से हम जन्म, मृत्यु, वैवाहिक जीवन, प्रेममय जीवन, जैसी बातों के बारे में बताते है और बाकि के 56 कार्ड्स माइनर अर्काना के कार्ड्स होते है| इन 56 कार्ड्स में से 40 कार्ड्स विशुद्ध माइनर अर्काना के होते है और बाकि 16 कार्ड्स प्रतापी अर्काना कार्ड्स होते है इन 16 कार्ड्स को भी 4 भागो में बाटा गया है जो की कप्स(प्याली), पेंटिकल्स(सिक्का), स्वोर्ड्स(तलवार) और वांड्स(छड़ी) है|
No comments:
Post a Comment