जानिये क्या कहता है जस्टिस कार्ड आपके बारे में (Justice Tarot Card) - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Thursday, September 24, 2020

जानिये क्या कहता है जस्टिस कार्ड आपके बारे में (Justice Tarot Card)

 नमस्कार,


आज हम बात करेगे जस्टिस कार्ड के बारे में| यह एक धीमी गति का कार्ड है| इसकी  सम्बंधित राशी तुला है| यदि इस कार्ड की हाँ या न के बारे में बात की जाए तो यह कार्ड कहता है कि जिसका जैसा व्यक्तित्व और भावनाए है उसके लिए यह कार्ड वैसा ही है अर्थात यदि कोई सकारात्मक है तो उसके लिए यह कार्ड भी सकरात्मक है| इस कार्ड का दूसरा नाम ला जस्टिस है| इस कार्ड का तत्व वायु है| इस कार्ड का सम्बंधित रत्ना पन्ना है| इस कार्ड की संख्या डेक में 11वें स्थान पर है| नंबर 11 एक मास्टर नंबर है यदि अंकशास्त्र की बात की जाए तो यह नंबर अन्कंक्शास्त्र में बहुत ही मूल्यवान अंक है|यह नंबर प्रेरणा, ज्ञान, करिश्मा और गतिशीलता की संख्या है| 1+1=2 यहाँ जोप्द करने पर हमे 2 अंक पत्राप्त होता है| अंक 2 चंद्रमा का अंक है और चन्द्रमा चंचलता का अंक है असथिरता है परन्तु यह अंक 11 से प्राप्त हुआ है जो की सूर्य का अंक है इस कारण सूर्य की अधिकता है इसलिए यह व्यक्ति चंचल नहीं होगा संतुलन में रहने वाला होगा और निष्पक्ष होगा| यह सम्मान का हकदार होगा|



व्यक्तित्व:- न्याय करने वाला, इमानदार, वफादार, लॉ| इस कार्ड में किसी ऐसे व्यक्ति को दिखाया गया है जो की नैतिक है| यह कार्ड एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो निष्पक्ष खेल, सम्मान, सदाचार में विश्वास करता है| यह लोग बुद्धि और तर्क से स्थिति का विश्लेषण करते है उनके अन्दर सही और गलत की भावना भी होती है| किसी निष्कर्ष  पर पहुचने से पहले वे सावधानीपूर्वक विश्लेषण करते है| यह जानते है की इन्हें सीमाए कैसे बनानी है| यह लोग हर किसी के साथ संतुलित रिश्ते रखते है| अपनी शालीनता और स्पष्टता के साथ ये लोग उच्च नैतिकता हासिल करते है|  

व्याख्या:- एक महिला आकृति एक पत्थर के सिंहासन पर बैठी है जो की सत्ता का सिंहासन है| यह अपने दाहिने हाथ में दो धारी तलवार लिए हुए है| तलवार अनुकूल और प्रतिकूल दोनों परिणामों का प्रतिनिधित्व करती है| वह अपने बाएं हाथ में एक पैमाना रखती है| तराजू तुला राशी के प्रतिक का चिन्ह है| तराजू न्याय, सत्य और संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है| यह कार्ड भी हाई प्रिस्त्रेस कार्ड की तरह ही दो सतम्भों को दिखता है| यह दो सतम्भों के बिच में बैठी है| जो निष्पक्ष और संतुलित निर्णय का प्रतिनिधित्व करता है| पीछे की और एक पर्दा है जो बैंगनी रंग का है| बैंगनी रंग ज्ञान, गरिमा और करुणा का प्रतिक है| परदे के पीछे पिला रंग भी है जो की दर्शाता है की न्याय की सेवा के बाद नयी सुबह होगी| महिला के सर पर एक मुकुट उसकी स्थिति को दर्शाता है और मुकुट पर चोकोर गहना उसके विचार की स्पष्टता को दर्शाता है| महिला का लाल वस्त्र उसके साहस को दर्शाता है| और हरे रंग का लबादा जीवन शक्ति और जीवन  प्रतिक है|  

 

यह कार्ड तुला राशी से सम्बंधित है| तुला राशी वाले आकर्षक, निष्पक्ष, और शांतिपूरक होते है| कूटनीति के साथ मुद्दों का समाधान कर सकते है| यह लोग आमतौर पर सहकारी, संचारी, शांतिप्रिय, संतुलित और मैत्रीपूरण होते है| तुला राशी के जातकों का 7वा घर जो की अतरंग सम्बंदों, विवाह ओए सांझेदारी से सम्बंधित है| तुला पर शुक्र का शासन होता है| यह कार्ड आमतौर पर तब निकलता है जब आप किसी कोर्ट केस में उलझे हुए हो| ऐसे मुद्दों में यह कार्ड आने का अर्थ यह नहीं है की आप केस जीत जायेगे इसका अर्थ है की न्याय होगा| यह कार्ड कर्म का भी प्रतिनिधित्व करता है| यह कार्ड दिखता है कि जैसा आप बौयेगे वैसा ही काटेगे| आपको निर्णय लेने से पहले स्थिति के सभी पहलुओं को देखना होगा|

वर्तमान:- उस चीज़ का इनाम पाने के लिए तैयार हो जाइए जो आपने अतीत में की है| यदि आप अपने व्यव्हार में निष्पक्ष और इमानदार है तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छा कार्ड है| यह कार्ड आपको तार्किक रूप से समय बिताने के लिए कहता है|

प्रेम संबंध:- आपका रिश्ता ठीक चलने का कारण है आपकी ईमानदारी, प्यार और देखभाल| परेशानी होने पर आपको अपने कार्यों को आत्मसात करने के लिए कुछ समय लेना चाहिए| इस से यह भी पता चलता है की आपको अपने रिश्तों में और भी संतुलन लाने की ज़रूरत है| और उन कार्यों को काट देना चाहिए जो इसे नुकसान पहुंचा रहे है| इस कार्ड से यह भी दर्शाया जा रहा है की कोर्ट रूम में शादी जैसे अनुबंध हो सकते है|



उल्टा:- यदि यह कार्ड उल्टा निकलता है तो इसका अर्थ है की तलवार से सामना करना पड़ेगा और तराजू संतुलन खो देगा| यह कार्ड कुछ अनुचित होने वाला है यह दर्शाता है और क़ानूनी जटिलताओं को भी दर्शाता है|    

No comments:

Post a Comment