wheel of fortune, Wheel of Fortune Tarot Card, Wheel of Fortune Tarot Card in Hindi, Wheel of Fortune Tarot Card description, Wheel of Fortune Tarot Card personality, Wheel of Fortune Tarot Card in Reverse, Wheel of Fortune Tarot Card
नमस्कार,
आज हम बात करेंगे द व्हील ऑफ़ फार्च्यून के बारे में|
मेजर अरकाना कार्ड में यह कार्ड 10वें नंबर पर
आता है| संख्या 10 पूर्णता की संख्या है| जो एक चक्र के अंत का प्रतिनिधित्व करता
है| यदि इनका जोड़ किया जाए तो 1+O=1 अर्थात 1 नंबर नयी शुरुआत का भी है| यह एक तेज़
गति का कार्ड है| इस कार्ड का सम्बंधित ब्रहस्पति है| इस कार्ड से सम्बंधित तत्व अग्नि
है| यह हाँ का कार्ड है| सम्बंधित रत्न amethyst है|
व्यक्तित्व :- सौभाग्य,
भाग्य, चक्र| यह एक ऐसा व्यक्ति है जो भाग्यशाली है| इस व्यलती ने दूर दूर की
यात्राएँ की है और अच्छी व्यापारिक समझ रखता है| यह अपना जीवन आशावाद के साथ
बिताता है| यह एक ऐसा व्यक्ति है जो संतुलन रखता है चाहे वह संतुलन किसी भी तरह से हो| यह व्यक्ति प्रतिकूल
परिस्थितियों में भी कामयाब है और सफलता उनके व्यवहार को भी नहीं बदलती| ये जानते है
की जब चक्र शुरू होता है तो आ कर यहीं रुकता है इसीलिए वे प्रवाह के साथ जाते है
और जीवन में चक्रीय परिवर्तन के साथ अपने व्यवहार को नहीं बदलते| ये एक चक्र के
पूरा होने के बाद कुछ नया शुरू करने के लिए तैयार रहते है| अपने ज्ञान के क्षितिज
को बढ़ाने के लिए तैयार रहते है|
व्याख्या :- यह कार्ड
प्रतीकवाद से समृद्ध है| इस कार्ड में कई महत्वपूर्ण जादुई और रासायन मौजूद है|
सबसे महत्वपूर्ण प्रतिक पहिया ही है जो जीवन की चक्रीय प्रकृति को दर्शाता है|
चक्र पर TORAH के अक्षर लिखे है| चक्र पर 4 हिब्रू के अक्षर भी मौजूद है| माना
जाता है की यह हिब्रू में ईश्वर के नाम का उच्चारण करते है| चक्र के मध्य में बुध,
सल्फर, जल और नमक के रासायनिक प्रतिक बनाए गए है| चक्र के शीर्ष पर एक सफिंक्स है|
परिवर्तन के बिच में सफिंक्स एक स्थिर तत्व है| सफिंक्स के हाथ में तलवार विचार की
स्पष्टता को दर्शाती है| चक्र के बाईं और एक घातक सांप है जो की बुराई का देवता
है| Anubis की छवि चक्र के निचे बनाई गयी है जो आचे भाग्य और सफलता का
प्रतिनिधित्व करते है| इस कार्ड के प्रत्येक कोने में 4 पंखों वाली आकृतिया है| एक
आदमी है जिसके पंख है जिसे कुम्भ या वायु के राशी चक्र का प्रतिक माना जाता है| एक
ईगल जो वृश्चिक या पानी के चिन्ह का प्रतिनिधित्व करता है| एक शेर जो leo या अग्नि
का प्रतिनिधित्व करता है| एक बैल है जो वृषभ और धरती का संकेत देता है| यह संकेत
बुद्धि, भावनाओं, जूनून ओए सम्पति का प्रतिनिधित्व करते है| प्रत्येक प्रतिक अपनी
हाथ में बुद्धि की पुस्तक पकडे हुए है|
बृहस्पति जो की इस कार्ड से सम्बंधित है| विकास, विस्तार, चिकित्सा, सौभाग्य, लम्बी दुरी की यात्रा
का ग्रह है| यह चमत्कार, व्यापार, धन, भाग्य और आशावाद से सम्बंधित है| बृहस्पति
सूर्य, चंद्रमा और शुक्र के बाद आकाश में चौथी सबसे चमकीला ग्रह है| बृहस्पति 9वे
घर का शासक है जो सौभाग्य, धन और उच्च शिक्षा से सम्बंधित है| बृहस्पति सौरमंडल का
सबसे बड़ा ग्रह है और यह विस्तार की ताक़त का प्रतिक है|
भूतकाल :- आपने अपने
पिछले जीवन बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना किया है| और आपके जीवन का एक चक्र पूरा हो
चूका है|
वर्तमान :- इस कार्ड को
प्राप्त करने कका अर्थ है भाग्य में बदलाव, भाग्यशाली होना और कैरियर में अच्छे
संकेत, स्वास्थ्य और प्रेम में उन्नति| यह कार्ड सन्देश देता है की परिवर्तन हमारे
जीवन का अभिन्न अंग है| मौसम एक बदलाव से गुजरता है और इसी तरह हमारी जिंदगी चलती
है| हमे अपनी स्थिति को बनाये रखना है और जीवन को बहने देना है| इस पल का उपयोग
करें|
भविष्य :- आप जिस भी
समस्या में है आप उस समस्या से निकलने वाले है| स्थिति बदलने वाली है|
प्रेम संबंध:- यह
बदलाव का कार्ड है और यह कार्ड यदि प्रेम संबंधों के लिए आता है तो इसका अर्थ है
की आपका रिश्ता अगले कदम पर जा कर बदलने वाला है| आप अपने साथी के साथ नए क्षितिज तलाश
सकते है| यदि आप अकेले है तो अपने भाग्य पर विश्वास करें| यह जल्द ही एक सकारात्मक
रूप लेने वाला है|
करियर :- कुछ बड़ा और
सकारात्मक बदलाव आपके रास्ते में आ रहा है| आपको पदोनती या वेतन वृद्धि मिल सकती
है| आपको नयी नोकरी मिल सकती है जिस से आपको अधिक लाभ होगा| अपने अनुभव और ज्ञान
का विस्तार करने के लिए तैयार रहे|
उल्टा :- यदि यह कार्ड
उल्टा निकलता है तो सभी प्रतिक जो की चक्र के चारों और है वह अपनी ज्ञान की पुस्तक
खो देगे| चक्र सुचारू रूप से नहीं चल रहा| आपके जीवन में ठहराव नहीं है| लेकिन
आपको समझना चाहिए की जीवन बदल रहा है और आपको बस अपने आप को खींचना चाहिए| बुरी
चीज़े चक्रों में हो रही है| अपनी आदतों को बदले और स्थिरता लाने के लिए कुछ नयी
रणनीतियों की तलाश करें| रिश्ते में गतिहीनता है| याद रखे की आप भाग्य को बदलने
में सक्षम है| इस स्थिति में घबराये नहीं|
TAROT CARDS
2. The High Priestess Tarot Card
10. Wheel of Fortune Tarot Card
Minor Arcana Cards Wands Series 👇
टैरो कार्ड से न पूछे जाने वाले प्रश्न
No comments:
Post a Comment