आज हम बात करेंगे Ace of Wand कार्ड के बारे में,
नमस्कार,
Ace के कार्ड नई शुरुआत को प्रदर्शित करता है| यह किसी भी तत्व के बारे में हो सकता है चाहे वह जल तत्व के बारे में हो| Ace अप्रत्याशित घटना को इंगित करता है|
Ace of Wand कार्ड तेज़ गति का कार्ड है| इस कार्ड का तत्व अग्नि है| यह हाँ का कार्ड है| सम्बंधित राशी मेष, सिंह, धनु है| इस कार्ड का सम्बंधित रत्न हीरा है| Ace of Wand fiery suit का पहला कार्ड है| wands के सभी कार्ड्स अग्नि तत्व से सम्बंधित है| यह एक फोकस, नई शुरुआत, प्रेरणा की संख्या है|
व्यक्तित्व:- प्रेरणा, इच्छा, जोश, एक नई पहल| Ace of Wand से सम्बंधित व्यक्ति एक महत्वाकांक्षी और मजबूत इरादों वाला व्यक्ति होगा| अपने सपनो को पूरा करने के लिए उनमे यह जोशीला जूनून है और वे प्रेरणा प्राप्त करने के बाद कार्यवाही करने से नही कतराते| इस कार्ड से सम्बंधित लोग नए और शानदार विचारों से भरे होते है और उन पर भी पूरी लगन से अमल करते है| यह शक्तिशाली लोग खरोंच से शुरुआत करते है और मजबूत होते जाते है| यह एक नई चिंगारी, एक नये विचार, एक नई सम्भावना, एक व्यवसाय योजना, एक नोकरी की पेशकश या जूनून और इच्छा से प्रेरित किसी अन्य चीज़ की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करता है| यह दर्शाता है की कुछ बड़े उत्साह के साथ शुरू हुआ है| आपको एक नया विचार मिला है जिसने आपको प्रेरित किया है और आपको कार्य करने के लिए मजबूर किया है| Ace वास्तव में इस सूट की ऊर्जा की शुरुआत है और Ace of Wand वह चिंगारी है जो आग की शुरुआत करती है|
व्याख्या:- एक हाथ भूरे बादलों से बाहर आ रहा है और उस हाथ में एक डंडा है| बादल आमतोर पर स्थिरता और आंतरिक चेतना का प्रतिनिधित्व करते है और ग्रे बादल संक्रमण का प्रतिनिधित्व करते है| दाहिना हाथ आमतोर पर देने वाला हाथ होता है और हाथ दिखना भगवान का भी प्रतिक है| हाथ से निकलने वाली सफ़ेद रोशनी की किरणें आशा और सकारात्मकता का प्रतिनिधित्व करती है| नवोदित पत्ते विकास और पुनर्जनम का प्रतिक है| पत्ते आध्यात्मिक प्रगति और मानसिक संतुलन के लिए है| छड़ी अपने आप में महत्वाकांक्षा, जूनून और प्रेरणा का प्रतिक है| यह भी एक फलित चिन्ह की तरह दिखता है| विचारों का भोतिककरण| पीछे एक महल है जो संरचना, सुरक्षा और शक्ति का प्रतिक है| नीली नदी स्वतंत्रता और जीवन के प्रवाह को दर्शाती है और हरियाली विकास का प्रतिक है| टीला एक लक्ष्य दिखता है और यह उच्च प्राप्ति का भी प्रतिनिधित्व करता है|
वैदिक ज्योतिष में Ace of Wand सभी उग्र संकेतो का प्रतिक है जो मेष, सिंह, धनु है| अग्नि उर्जा, जूनून, क्रिया, अधिकार, रचनात्मकता आगे की गति, रोशनी और ज्ञान का प्रतिक है| अग्नि टैरो कार्ड ओर ज्योतिष में दोनों में एक शक्तिशाली प्रतिक है और कईं धर्मो में अग्नि का एक विशेष महत्व है| हिन्दू धर्मं में अग्नि देवता को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है| अग्नि एक बहुत ही शुद्ध और शक्तिशाली तत्व है| हिन्दू धर्म में अग्नि को साक्षी रख कर कर्म किये जाते है| अग्नि का उपयोग निर्माण के लिए विनाश के लिए किया जाता है|
इसे भी पढ़े:-वास्तुपुरुष के शरीर के अंग और अंगो में देवताओं का स्थान और मंत्र
प्रेमसम्बन्ध:- जूनून, रोमांटिक क्षण| यह कार्ड निकलना रिश्ते के लिए एक सकारात्मक सन्देश है जो की भावुक प्रेम को दर्शाता है| इसका अर्थ एक नए चरण की शुरुआत है| जैसे सगाई, शादी या बच्चे का जन्म| जो अविवाहित है उन्हें अपने पसंद के व्यक्ति के पास जाने में संकोच नही करना चाहिए|
करियर:- आप अपने कार्यस्थल पर चुनोतियों का सामना करना पसंद करेंगे| चुनोतियों को अपने करियर पथ के निर्माण के अवसरों के रूप में उपयोग करेंगे| इंटरव्यू में सफलता पाने और अपने सपनो की नोकरी हासिल करने की उच्च सम्भावना है| व्यवसाय के लिए भी यह कार्ड अच्छा है| आपको संपत्ति विरासत ओर अप्रत्याशित आय के रूप में महंगे उपहार प्राप्त होगे|
उल्टा:- यदि कार्ड उल्टा निकलता है तो इसका अर्थ होगा की दिशा की कमी है, प्रेरणा की कमी है, निराशा, मुसीबत, गलत निर्णय| आप लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करने में असमर्थ है अलग अलग दिशाओं में लक्ष्यहीन रूप से आगे बढ़ रहे है जिस कारण आप थक चुके है| आप अभी भी अपने जीवन के सटीक उदेश्यों को समझे बिना अपनी क्षमताओं पर संदेह करते है| चल रही देरी से बेवजह निराश होने की बजाय सही समय पर धैर्यपूर्वक इंतज़ार करना उचित होगा| अपने पिछले भावनात्मक सामान को छोड़ने और अपने नये सपनो का पीछा करने का प्रयास करें|
रिश्तों में बोरियत, ग़लतफहमी का सामना करना पड़ सकता है| उल्टी स्थिति में यह कार्ड जूनूनहीन प्यार, तर्क और अलगाव की भविष्यवाणी करता है| अपने रिश्तों में आई सभी ग़लतफ़हमियो को दूर करें|
इसे भी पढ़े:- आपको भी अंक 111, 1111 या 11:11 बार बार दिखाई देते है तो क्या है इसका अर्थ
No comments:
Post a Comment