नमस्कार,
Four of Wand Tarot Card
आज हम बात करेंगे four of wand tarot card के बारे में
इस कार्ड का तत्व अग्नि है| ज्योतिष के अनुसार इस कार्ड का सम्बन्ध मेष राशी के शुक्र ग्रह से है| यह हाँ का कार्ड है| सम्बंधित रत्न नीलम है|
Four of Wand अग्नि तत्व के wands suit का 4th कार्ड है| अंक 4 राहू का अंक माना गया है| अंक 4 स्थिरता, संरचना, ताकत, शुरुआत को दर्शाता है| धीरे धीरे शुरू हुआ जोश से भरा हुआ कार्य सिद्ध होने वाला है| यह स्थिर और सुरक्षित है| यह एम्प्रेस(Empress) कार्ड से मेल खाता है|
एंजेल नंबर 1313 Angel Number 1313
व्यक्तित्व:- उल्लास, हर्ष, विवाह, गठबंधन, स्थिरता यह सब इस कार्ड का व्यक्तित्व है| यह कार्ड ऐसे लोगो का प्रतिनिधित्व करता है जो मजबूत और भावुक होते है| इन लोगो ने कड़ी मेहनत और स्थिरता से कामयाबी हासिल की है| इनका समाज में अच्छा स्थान है| ये खुश और सकारात्मक है| ये अपने आस-पास की चीजों, जगहों को सुन्दर और सुशोभित रखते है| इनके पास स्त्री और पुरुष की उर्जा का संतुलन है अर्थात ये लोग समय पर स्त्री की भांति कोमल हृदय के और सही समय आने पर पुरुष की भांति स्वभाव रखते है जो उनके व्यक्तित्व को पूरी तरह से आकर्षक बनती है|
व्याख्या:- जैसा की आप कार्ड में देख सकते है कि 4 डंडियाँ(Wand) मजबूती से ज़मीन में खड़ी है जो फूलो, फलो और अंगूर की एक माला से ढकी हुई है| 4 Wand और 4 अंक दोनों ही शक्ति, स्थिरता, संरचना और एक ठोस नीव का प्रतिक है, माला पवित्रता को दर्शाती है और अंगूर उर्वरता को दर्शाता है| आगे एक महल है जो भव्यता, संरचना और दृढ़ता को दर्शाता है| यह मार्ग एक अधिक सुरक्षित भविष्य की और बढ़ता है|
निचे एक खाई है जिसके उपर एक पूल है| खाई बाधा और रक्षा का प्रतिक है|, एक पूल दो चीजों को जोड़ता है और आपको दूसरी तरफ भी ले जाता है| तो यह सेतु मिलन का भी प्रतिक है| इस कार्ड का background चमकीले पीले रंग का है जो स्पष्टता, उर्जा और आशावाद का प्रतिक है| पीछे की और काफी लोग है जो किसिस प्रकार के उत्सव को दर्शाते है| सुन्दर वेशभूषा में दो इन्सान हाथ में फूल ले कर खड़े है इनके वस्त्र समाजिक प्रतिष्ठा को दर्शाते है जबकि फूल ख़ुशी और सुन्दरता का प्रतिक है\ यह एक तरह से आनंद, उत्सव और ख़ुशी का कार्ड है|
इस कार्ड को मेष राशि के शुक्र से जोड़ा गया है| शुक्र प्रेम, कामुकता, विलासिता, कला, सौन्दर्य और नृत्य का प्रतिक है| यह कार्ड पुरुष और स्त्री के बीच सामंजस्य का एक आदर्श कार्ड है|
जानिये थ्री ऑफ़ वैंड्स टैरो कार्ड के बारे में (Three of Wands)
वर्तमान:- यह जश्न मानाने और आनंद लेने का दिन है| आपने अपनी मेहनत से एक ख़ास मुकाम हासिल किया है इसलिए लोगो के साथ घुलमिल जाए और इस मेहनत की कमाई का आनंद उठाये| आपके चारों और स्थिरता और सुन्दरता है इसलिए आराम करें और आनंद ले|
प्रेम सम्बन्ध:- प्रेम के लिए यह कार्ड एक सकारात्मक कार्ड है| यह दर्शाता है कि आपका रिश्ता एक स्थिर और सुरक्षित रिश्ता है और यह आगे बढ़ सकता है| यह कार्ड शादी का भी है आप दोराहे में है और यह कार्ड मिले तो इसका अर्थ है कि आप चिंता से बहार निकलिए और अपने साथी के साथ आगे बढिए|
करियर:- यह कार्ड करियर के लिए दिखाई देता है तो इसका अर्थ है की आपने अपने कार्यालय में मजबूत स्थिरता हासिल कर ली है| काम का माहोल अनुकूल है| जिस स्थान पर आप काम करते है वह सुरक्षित है, आप बेहतर कल की और आगे बढ़ेगे|
उल्टा:- यब यह कार्ड उलटी स्थिति में होगा तो पूरी संरचना बाधित हो जाएगी| सब उल्टा हो जायेगा, गुलदस्ते हाथ से छुट जायेगे माला निचे गिर जाएगी| उलटी स्थिति में यह कार्ड परिवार, संरचना और स्थिरता या पारिवारिक समारोह में समस्या हो सकती है|
टैरो कार्ड्स से न पूछे जाने वाले प्रश्न (Questions That Tarot Cards cannot answer)
फुल टैरो कार्ड The fool tarot card
द मैजिशियन कार्ड the magician tarot card
द हाई प्रीस्टेस कार्ड the high priestess tarot card
द एम्प्रेस कार्ड the empress tarot card
द एम्पेरोर कार्ड the emperor tarot card
No comments:
Post a Comment