जानिये क्या कहता है Judgement Tarot Card आपके बारे में - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Sunday, February 14, 2021

जानिये क्या कहता है Judgement Tarot Card आपके बारे में

 नमस्कार,

आज हम बात करेंगे जजमेंट(Judgement) टैरो कार्ड के बारे में| यह 22 मेजर अरकाना के कार्ड्स में 20वे नंबर पर आता है| 20 अंक परिवर्तन, अच्छे भाग्य और सकारात्मकता का अंक है| 20 अंक को जोड़ने पर 2+0 = 2 प्राप्त होगा अंक 2 जिसका अर्थ है- संतुलन, सामंजस्य  और प्रेम| अंक दो को अंक ज्योतिष में चंद्रमा का अंक माना जाता है और चंद्रमा मन का कारक होता है| यह एक धीमी गति का कार्ड है अर्थात आपको सफलता मिलेगी पर समय लगेगा| यह हाँ का कार्ड है| इस कार्ड का सम्बन्ध प्लूटो ग्रह से है| इस कार्ड का तत्व अग्नि है| इस कार्ड का रत्न फायर ओपल(fire opal) है| 





व्यक्तित्व:- न्याय, पुनर्जन्म, जागरूकता| जजमेंट कार्ड ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो किसी बड़े परिवर्तन या जीवन को बदलने वाली घटना से गुजरा हो| व्यक्ति उस घटना से निकलने में सफल हुआ क्यूकि उसके पास कोई था जो उसे सही मार्गदर्शन दे रहा था| जिस के कारण व्यक्ति ने अपने वास्तविक उदेश्य पर ध्यान दिया| व्यक्ति सांसारिक चीजों के बारें में अधिक चिंतित नहीं था| व्यक्ति में ईमानदारी है| इन व्यक्तियों ने अतीत में कठिनाइयों और चुनोतियों का सामना किया है और अपनी गलतियों से सिखा है| यह कार्ड ऐसे लोगो को भी दर्शाता है जो दूसरों के साथ बहुत ही कठोर व्यव्हार करते है| आपको कठोर व्यव्हार नहीं करना चाहिए आपको खुद को और दूसरों को क्षमा करना चाहिए जैसा की कार्ड का स्वभाव है| सत्य को समझना और खोजना चाहिए| विकल्प बनाने चाहिए| अँधेरे से बहार निकलते हुए एक नये जीवन में प्रवेश करना चाहिए| आंतरिक जागृति, मानसिक पुनर्जन्म और पुनरुथान| यह एक बड़े बदलाव का संकेत देता है| इसमें पिछली स्थितियों को पीछे छोड़ना और कुछ नया करना शामिल है| जैसे की शादी, क़ानूनी मामले| यदि यह कार्ड आपके लिए निकलता है तो इसका अर्थ है की आपके पास मार्दर्शक है जो आपकी सहायता कर रहा है| आपको अपनी योजनाओं का पुनर्मूल्यांकन कर लेना चाहिए| यह आध्यात्मिक जाग्रति का एक कार्ड है| यह कार्ड दिखाता है की वास्तविकता को समजने और उसी के आधार पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है| यह कार्ड एक घोषणा को भी इंगित करता है जो आपके जीवन को प्रभावित करेगा| यह आपके कार्यों के आधार पर इनाम का एक कार्ड है| जो भी चीज़ आपको रोके हुए थी वह अब समाप्त हो रही है| यह कार्ड दिखता है की आप उस ज्ञान को प्राप्त करने के लिए तैयार है जो आपको पेश किया जाना है| 

व्याख्या:- एक फ़रिश्ता तुरही बजा रहा है जिसका नाम Angel Gabriel है और ताबूतों से नंग्न लोग उठ रहे है| कुछ लोगो का मानना है की यह Archangel Michael है|  Archangel Michael वास्तव में सुरक्षा, सद्भाव, सपष्टता और आगे बढ़ने का महादूत है| Archangel Michael अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है| Archangel Michael सच्चाई, साहस के साथ मदद करने में माहिर है| फ़रिश्ते के लाल पंख बुद्धिमान सेवा दिखाते है| Archangel Michael के नीले कपडे और नीला आसमान ज्ञान और आत्मविश्वास को दर्शाता है| एक सफ़ेद और लाल झंडा तुरही से जुडा हुआ है| सफ़ेद रंग शांति का प्रतिक है और लाल क्रॉस सुरक्षा का प्रतिक है| यह स्वर्ग और पृथ्वी के बिच सम्बन्ध का भी प्रतिनिधित्व करता है| यह स्वर्ग की चार नदियों का भी प्रतिनिधित्व करती है| पीछे की और पहाड़ की चोटियाँ है जो अतीत को दर्शाती है| ताबूत से उठने वाले पुनर्जन्म का प्रतिक है| वे नंग्न है क्यू की इनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नही है और अ[पने शारीर की परवाह नहीं है| वे अब अपने व्यक्तित्व के आध्यात्मिक पक्ष की परवाह नही करते| कार्ड में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे है उनके हाथ में हथियार है| जो दर्शाता है की वे उच्च ज्ञान को स्वीकार कर रहे है| यह परिवर्तन को स्वीकार करने के लिए तैयार है|  

ज्योतिष के अनुसार जजमेंट कार्ड प्लूटो ग्रह से मेल खता है| प्लूटो को धन का देवता माना जाता है| क्यूंकि हीरे और अन्य गहने भूमि के अन्दर से आते है| प्लूटो मृत्यु, जीवनकाल, भय, परिवर्तन, आपदाओं, शक्ति, पुनर्जनम, भोगवाद और प्रमुख आपदाओं पर शासन करता है| 

इसे भी पढ़ें- जानिये क्या कहता है The Sun Tarot Card आपके बारे में 

वर्तमान:- कोई आप पर कठोरता दिखा रहा है पर वह आपके लिए सही है| यह बदलाव लाने के लिए अच्छा समय  है| रूपांतरित करें| यह कार्ड कह रहा है की आप कठिनाइयों और बाधाओं से बहुत ही आगे निकल चुके है| अब आप एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार है|

प्रेम सम्बन्ध:- यदि प्रेम संबंधों के लिए यह कार्ड निकलता है तो इसका अर्थ है की आप और आपका साथी एक-दुसरे के लिए खुले है और आपको बहरी दुनिया के भ्रम की कोई परवाह नही है| आपके रिश्ते का एक अस्थायी अंत होने के बाद एक नई शुरुआत कर रहा है| आपको अपने मन की सुननी चाहिए| यह कार्ड दुसरे व्यक्ति को पहचानने और न्याय करने को भी दर्शाता है|

करियर:- यदि कैरियर के लिए यह कार्ड आपके सामने आता है तो इसका अर्थ है कि आपके प्रदर्शन के लिए आपको आँका जा रहा है और मूल्यांकन किया जा रहा है| यह कार्ड दिखता है की आपने चीजों से निपटना सिख लिया है और आप नई चीजों को बदलने और उनके अनुकूल होने के लिए तैयार है| किसी ने आपसे कहा की तुम उठो और कुछ करो और आपने उसकी बात सुनी है| यह आपके लिए सकारात्मक है|




 

उल्टा:- यदि जजमेंट कार्ड उल्टा निकलता है तो इसका अर्थ है की कोई आपको अपने वश में करने वाला है| जो की आपके लिए अच्छा नही है| फ़रिश्ते के पंख जो बुद्धिमान परामर्श देते है वे अपनी शक्तियां खो देगे| ताबूत लोगो पर गिरेगे अब वे मुक्त नही होगे| उल्टा निकलने पर यह कार्ड ज्ञान की कमी को दर्शाता है| अतीत के अनुभवों से आपने कुछ नही सिखा, कोई साथ नही देगा, परिणाम स्वरूप आत्म-संदेह और आत्म-जागरूकता की कमी होगी|

इसका अर्थ है की आप खराब स्थिति में फस गए है और आपको भ्रम हो रहा है| आप अपने मन की नही सुन पा रहे है| आगे नही बढ़ पा रहे| आपने कुछ खराब निर्णय लिए है| आप किसी भी काम को शरू करने में संकोच कर रहे है पहल नही कर पा रहे है|  आपको अपने मन की सुनने की आवश्यकता है|


जानिये क्या कहता है The Devil Tarot Card आपके बारे में 








No comments:

Post a Comment