जानिए क्या कहता है द वर्ल्ड(The World) टैरो कार्ड आपके बारे में - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Thursday, March 4, 2021

जानिए क्या कहता है द वर्ल्ड(The World) टैरो कार्ड आपके बारे में

 नमस्कार,

आज हम बात करेंगे द वर्ल्ड(The World) टैरो कार्ड के बारे में,  यह कार्ड 78  टैरो कार्ड में से एक है! 22  मेजर अरकाना कार्ड्स में यह 21 में नंबर पर है! 21  अंक  तृप्ति और सुख का अंक है परंतु 2 + 1 का जोड़ करने पर हमें तीन प्राप्त होगा! 3 अंक  रचनात्मकता, आशावाद, ज्ञान और सद्भाव का है! The world card  का दूसरा नाम The Universe  है! यह एक धीमी गति का कार्ड है अर्थात काम होगा पर समय लगेगा! यहां का कार्ड है इस कार्ड का तत्व पृथ्वी है और संबंधित ग्रह शनि इस कार्ड से संबंधित रत्न गोमेद है!




 व्यक्तित्व:- पूर्णता, तृप्ति, उत्सव, सद्भाव! यह कार्ड उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है जिनमें में सार्वभौमिक समझ है! यह उन लोगोंं को दर्शाता है जिनका अपने आध्यात्मिक पक्ष से गहरा संबंध है! जिन लोगों नेे तर्क, बुद्धि, शक्ति अधिकार और दृष्टि के साथ जीवन बिताया है और एक निश्चित सफलता हासिल की है! यह लोग खुशी और अनुभव से भरे होते हैं! इनके पास अपने जुनून, विचारों, भावनाओंं और भौतिक जीवन पर कमान है! यह सफलता प्राप्त करने वाले लोग हैं और एक नई शुरुआत के लिए तैयार है! यह कार्ड निकलने का अर्थ है की सब सकारात्मक है! यह कार्ड जीवन के एक चक्र के सफल समापन और नई शुरुआत की और संकेत करता है! यह कार्ड दिखता है की आपको अपने प्रयास के लिए उचित इनाम मिल रहा है और आप पूर्णता की भावना रख रहे है! आपका जीवन ब्रह्माण्ड के साथ सद्भाव में है! 


व्याख्या:- एक सुन्दर युवती हाथों में छड़ी लिए नाच रही है! नृत्य ख़ुशी, संतोष, जीत और बहुतायत का प्रतिक है! सफ़ेद छड़ी आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतिक है! यह छड़ी आकाश और पृथ्वी के बिच के सम्बन्ध को भी दर्शाती है! युवती ने बैंगनी रंग का एक लम्बा उड़ता हुआ दुपट्टा पहना है! यह दुपट्टा, साहस, आस्तित्व और सम्मान का है! दुपट्टे का एक सिरा पृथ्वी की और है और दूसरा सिरा हवा में है! युवती एक आध्यात्मिक नृत्य में लीन है! युवती एक अंडाकार पुष्पांजली में है! यह पुष्पांजली जीत और सफलता का प्रतिक है! यह एक चक्र के पुरे होने का भी संकेत है! यह जन्म और पुनर्जन्म और प्रजनन क्षमता का भी प्रतिक है! पुष्पांजली के चारों और लाल रिबन लिपटा हुआ है जो की 8 के आकार में है यह देवीय शक्ति, देवीय सम्बन्ध और सुरक्षा का प्रतिक है! कार्ड के चारों कोनो में 4 आकृतियाँ है! यह वैसी ही आकृतियाँ है जो हमने wheel of fortune में भी पहले देखि है! स्वर्गदूत(मनुष्य आकृति) मार्गदर्शन, संरक्षण, वायु तत्व, sword(तलवार), सर्दी और कुम्भ राशी के चिन्ह का प्रतिनिधित्व करता है! ईगल- दृष्टि, शक्ति, जल तत्व, वृश्चिक राशी, कप्स, autumn का प्रतिनिधित्व करता है! सिंह- बहादुरी, सतर्कता, अग्नि तत्व, सिंह राशी, wands, गर्मी का प्रतिनिधित्व करता है! बैल- भोतिक शक्ति, पृथ्वी तत्व, pentacles, spring season का प्रतिनिधित्व करता है! व्हील ऑफ़ फार्च्यून के कार्ड में यह सब पंखो के साथ थे पर यहाँ पंख नही है अर्थात चक्र पूरा हो चूका है! अब नई शुरुआत है! नीला आकाश ज्ञान और आत्मविश्वास का प्रतिनिधित्व करता है! 
                                                                      संसार से मुक्ति!   
वैदिक ज्योतिष के अनुसार द वर्ल्ड टैरो कार्ड शनि ग्रह से मेल खाता है! शनि फोकस, दृढ संकल्प, आत्मनिरीक्षण, सीमाओं, संरचना और महत्वाकांक्षा का गृह है! शनि कड़ी मेहनत के पुरस्कार और नुकसान दोनों का प्रतिनिधित्व करता है! शनि कृषि, सभ्यताओं, सामाजिक व्यवस्था और अनुरूपता के देवता है! अपने जीवन काल में लोग शनि के 3 चक्रों का अनुभव करते है! मकर राशी पर शनि गृह का असर रहता है शनि दसवे घर पर शासन करता है जो करियर सामाजिक प्रतिष्ठा, शक्ति, उपलब्धि, सम्मान और स्थिति के बारे में  है! शनि को कर्म के ग्रह के रूप में जाना जाता है! शनि ग्रह दुनिया में संरचना और अर्थ लाता है! 

वर्तमान:- यदि आपको यह कार्ड वर्तमान समय के लिए प्राप्त होता है तो इसका अर्थ है की यह आनंद का समय है! आप अपने व्यक्तित्व के सभी तत्वों और ब्रह्माण्ड के साथ तालमेल के सम्बन्ध में है! यह जीवन के चमकने और आनंद लेने के लिए एक अच्छा दिन है!

प्रेम सम्बन्ध:- यह एक ऐसा कार्ड है जो पूर्णता और ख़ुशी का है, इसलिए इस कार्ड को लव रीडिंग में प्राप्त करना एक सकारात्मक संकेत है!  इस कार्ड से पता चलता है की आपने और आपके साथी ने एक रिश्ते का लक्ष्य पूरा कर लिया है और अब नई शुरुआत कर रहे है! यह शादी और परिवार शुरू करने के लिए सकारात्मक कार्ड है! यह एकल लोगो के लिए भी सकारात्मक कार्ड है क्यूंकि यह उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत दर्शाता है! 

करियर:-करियर के लिए यदि यह कार्ड निकलता है तो इसका अर्थ है की आपको अपनी मेहनत का फल मिल रहा है! आपके पास सभी प्रकार का कोशल है! आप अपना काम ख़ुशी के साथ कर रहे है! यह एक सकारात्मक कार्ड है यदि आप एक पद्दोंती की तलाश कर रहे है तो जवाब हाँ है!  



उल्टा:-जब यह कार्ड उलटी स्थिति में होता है तो इसका अर्थ पहले से बिलकुल उल्टा हो जाता है! अभाव पूर्ण, विरक्ति!अब इसका अर्थ होगा की युवती अपना संतुलन खो देगी और उसके हाथ में जो छड़ी है वो निचे गिर जाएगी! उसके साहस का दुपट्टा अब उसके शरीर से नही लिपटेगा! उल्टा होने पर यह सकारात्मक कार्ड नही है! यह दृष्टि की कमी, साहस की कमी, गैर-ज़िम्मेदारी और शक्ति की कमी को दर्शाता है!

आप अपनी क्षमताओं का प्रयोग रिश्ते को मजबूत करने के लिए नही कर रहे है! आपके पास ध्यान की कमी है और आप आंतरिक संतुलन खो चुके है! आपके पास सीमाएं और प्रतिबन्ध है जो आपको खुश नही कर रहे है! आपको रिश्ते को मजबूत करने के लिए उस संतुलन को वापस लाने की ज़रूरत है! 

करियर में आप प्रतिबंधों और चुनोतियों का सामना कर रहे है जो आपको वृद्धि से रोक रहे है लेकिन इसके अलावा, आप पुरस्कार पाने के लिए अपनी बुद्धि, ज्ञान और अन्य कोशल का उपयोग नही कर रहे है! आपको शीर्ष पर आने के लिए इस रुकावट को दूर करना होगा!  


  

No comments:

Post a Comment