जानिये क्या कहता है The Sun Tarot Card आपके बारे में - Tarot Duniya

Breaking

Ad

Monday, February 8, 2021

जानिये क्या कहता है The Sun Tarot Card आपके बारे में

 नमस्कार,

आज हम बात करेंगे द सन टैरो कार्ड के बारे में| यह एक तेज़ गति का कार्ड है| सन टैरो कार्ड 78 कार्ड में से एक है| यह मेजर अरकान कार्ड में 19वें नंबर पर आता है| यह आत्मसमर्पण का अंक है| 1+9=10 दस अंक पूर्णता का अंक है| इसके अलावा अंकज्योतिष के अनुसार 10 अंक नहीं माना जाता तो यहाँ अंक 1 लिया जाएगा जिसके अनुसार अंक 1 सूर्य का अंक होता है| नयी शुरुआत का अंक| इस  कार्ड का तत्व अग्नि है| इस कार्ड का सम्बन्ध सूर्य से है जैसे की नाम से ही देखा जा सकता है| यह हाँ का कार्ड है| सम्बंधित पशु शेर है| सम्बंधित रत्न लहसुनिया है| 




व्यक्तित्व:- सफलता, आशावाद, उर्जावान, खुशहाली, का कार्ड है| इस कार्ड से सम्बंधित व्यक्ति खुश,आश्वस्त, सकारात्मक, उज्जवल और हसमुख होते है| यह लोग जीवन का आनंद लेना पसंद करते है और लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित करते है| यह लोग चुनोतियों से घबराते नही है उनका डट कर सामना करते है| नयी चीज़े करना और नयी चीज़े खोजना इन्हें पसंद होता है| इन लोगो के पास छिपाने के लिए कुछ नही होता यह लोग खुली किताब की तरह होते है| यह अपने भोलेपन के कारण लापरवाह है| इन लोगो में एक आंतरिक सुन्दरता होती है जो की दिखाई देती है क्यूंकि यह सोम्य होते है| स्थिति आपके लिए बेहतर  है बस आपको आशावादी रहना चाहिए| यह कार्ड दिखाता है की ख़ुशी और नया बदलाव आपके रस्ते में है| आपको स्वास्थ्य, हंस्मुखता और जीवन शक्ति के साथ जीवन का आनंद लेना चाहिए| यह ज्ञान, प्रसिद्धी और भाग्य का कार्ड है| 

व्याख्या:- एक नंग्न बच्चा सफ़ेद घोड़े पर बैठा है| जिसे वह बिना किसी लगाम के नियंत्रित कर रहा है| यह बच्चा निर्भय है| बच्चा  पवित्रता और मासूमियत का प्रतिक है और यह भी प्रतिक है की छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है| यह अपोलो का प्रतिक कार्ड है| अपोलो सूर्य, संगीत,  कविता, उपचार, ज्ञान, सौन्दर्य, तीरंदाजी और कृषि का देवता है| बच्चा कपडे का एक बड़ा टुकड़ा पकडे हुए है जो की एक झंडे की तरह दिख रहा है| यह कपडा प्यार, जूनून और खुशहाली का प्रतिक है| बच्चे के बाल सुनहरे है और उस पर लाल पंख के  साथ एक पुष्प माला पहनी हुई है| सुनहरे बाल ज्ञान के प्रतिक है| फूल सुन्दरता का प्रतिनिधित्व करते है लाल पंख जीवन शक्ति और सज्जनता का प्रतिनिधित्व करते है| बच्चे के पीछे एक दीवार है जो सीमाओं और प्रतिबन्ध को दर्शाती है जो पीछे छोड़ दिया गया है| दीवार के पीछे 4 सूरजमुखी है| सूरजमुखी वफ़ादारी और दीर्घायु का प्रतिक है और यह चार फूल माइनर अरकाना के 4 सूट का प्रतिनिधित्व करता है| सूर्य चरों और अपनी चमक बिखरता है| सूर्य जीवन, गर्मजोशी, वैभव, सफलता, स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का प्रतिक है| सूर्य की किरण रौशनी और ताकत दिखाती है| 

सूर्य राजसी है और इसमें मरदाना शक्तिया है| यह हमारे चेतन मन का प्रतिनिधित्व करता है| सूर्य हमारे अहंकार, आत्म-सम्मान, दृढ़ संकल्प, शक्ति, जूनून, महत्वाकांक्षा और उदेश्य का प्रतिनिधित्व करते है| यह हमारी प्रसिधी, सार्वजानिक प्रशंसा और मान्यता से जुदा हुआ है| सूर्य हमारे मूल चरित्र और आत्मबल को दर्शाता है| 

वर्तमान:- यदि यह कार्ड वर्तमान के लिए निकलता है तो इसका अर्थ है की आपके जीवन में रौशनी, खुशहाली आने वाली है| आपके चारों और खुशियाँ, आशीर्वाद और गर्मजोशी है जो आपको जीवन प्रदान करता है| आपका दिन सकारात्मक होगा| चीजें आपके पक्ष में होगी| 

यदि यह कार्ड प्रेगनेंसी के लिए निकलता है तो इसका अर्थ है - हाँ, संभव है|  male child 

 प्रेम सम्बन्ध:- यदि यह कार्ड प्रेम संबंधो के लिए निकलता है तोह इसका अर्थ है की आपको कोई ख़ुशी मिलने वाली है यह एक सकारात्मक कार्ड है| यह कार्ड बताता है की आपका रिश्ता फल-फूल रहा है और उसमे प्यार, जूनून और वफ़ादारी बढती जा रही है| आप प्यार के एक चरण के दुसरे चरण तक पहुँच गए है| आप अपने प्रेम जीवन में मस्ती, आनंद, ख़ुशी मन रहे है| यह आने वाले ख़ुशी के दिनों के लिए आशाजनक कार्ड है| 

करियर:- करियर के लिए भी यह एक सकारात्मक कार्ड है| यह कार्ड आपको दिखता है की आपको अपने काम के लिए मान्यता मिल जायेगी| आप कामयाब होगे| आप न केवल काम का आनंद लेगे बल्कि जीवन का भी आनद लेगे| बल्कि आप इसे जूनून, उर्जा और जीवन शक्ति के साथ करेगे| यदि आप नूकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे है या प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे है तो यह कार्ड निश्चित रूप से एक सकारात्मक कार्ड है| 




उल्टा:- यदि यह कार्ड उल्टा निकलता है तो इसका अर्थ है की सूरजमुखी उगना बांध कर देगा, सूर्य उदय होने की बजाये अस्त होगा, और बच्चा घोडा चलाना बंद कर देगा अर्थात कार्ड की गति रुक जायेगी| उल्टा निकलने पर यह कार्ड जड़ता, निष्क्रियता, देरी, और उदासी दिखता है| उलटी सत्ती में यह कार्ड आशावाद और आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है| और यह आत्म-संदेह दिखाता है| यह कार्ड आपके बच्चों की समस्याओं और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों को दर्शाता है|  

प्रेम संबंधों में यह कार्ड उल्टा निकलने पर इसका अर्थ है की आपका रिश्ता उस तरह नहीं बढ़ रहा जिस तरह बढ़ना चाहिए| आप या आपका साथी एक दुसरे के लिए प्यार खो रहे है| चीजें सथिर और उबाऊ है| यह समय रिश्तों में जूनून को वापस लाने का है| ताकि प्रेम को और रिश्तों को और अधिक विकसित किया जा सके| 

करियर के लिए यह कार्ड उल्टा निकलने पर संकेत देता है की करियर और धन में वृद्धि की कमी है| यह कार्ड आगे बढ़ने में बाधाओं और चुनोतियों को दिखता है| आपको कार्यस्थल पर चमकने के लिए जूनून के आंतरिक सूर्य को बाहर लाना चाहिए|                                       

   








No comments:

Post a Comment