नमस्कार ,
यह एक बहुत ही
धीमा कार्ड है| यह हाँ कार्ड है| इस कार्ड
का तत्व वायु है| इस कार्ड की सम्बंधित राशि कुम्भ है| सम्बंधित ग्रह शनि है|
सम्बंधित रत्न कृत्रिम ग्लास है| यह कार्ड टैरो डेक में 17 नंबर पर आता है| जो
ताकत और ज़िम्मेदारी का नंबर है| 1+7=8 आठ अंक शनि का अंक भी है| अनन्त का प्रतिक
है और उर्जा और शक्ति के निरंतर प्रवाह का प्रतिनिधित्व करता है| नंबर 8 धन और
मोद्रिक सफलता से सम्बंधित है|
व्यक्तित्व:- शांत, अनुभवी,
सामंजस्यपूर्ण, जागृत, दाता| यह व्यक्ति ईमानदार, सच्चा और शांतिप्रिय होगा| यह
व्यक्ति दुख, शोक का सामना करना जानते है सभी को चमकाते है| उनके पास जीवन में एक
स्पष्ट दिशा और रास्ता है और वे बुद्धिमान, दयालु और साहसी है| ये लोग अपने सहजता
और व्यावहारिक जीवन के बिच संतुलन रखना जानते है| इनके पास भविष्य के लिए उच्च
लक्ष्य है और वे दुरदर्शी है| यह लोग दूसरों की मदद करते है और उन्हें उम्मीद देते
है| यह संतुलन को दर्शाता है| यह व्यक्ति शांतिपूर्ण जीवन जी रहा है जो रचनात्मकता
से भरा है|
व्याख्या:- एक नग्न महिला अपने दोनों
हाथों में जग पकडे हुए है और वह एक जग से तालाब में और दूसरी के साथ भूमि पर पानी डाल
रही है| जो जल धरती पर डाला जा रहा है वो 5 धाराओं( 5 इन्द्रियों) को दर्शाती है|
महिला की नग्नता सच्चाई और पवित्रता का प्रतिक है| उसके पास छिपाने के लिए कुछ भी
नहीं है| महिला के दाहिने हाथ में सुराही सजगता को दर्शाती है और बाएं हाथ में
सुराही अवचेतनता को दर्शाती है| सुराही से भूमि पर गिरता पानी जीवन के प्रवाह को
दर्शाता है| घांस में खिलने वाली फूलों की कलियाँ आशा, जन्म और नवीकरण का प्रतिक है|
नग्न महिला का एक पैर पानी में और एक पैर ज़मीं पर है temperance कार्ड की तरह वह
एक लगातार संपर्क रख रही है, अपने सहज आत्म और वास्तविकता के साथ उसके सम्बन्ध को
पुनर्जीवित कर रही है| पीछे की और आकाश का रंग चमकदार नीला है और यह विश्वास, ज्ञान,
प्रेरणा, रचनात्मकता, शांति और स्पष्टता का प्रतिनिधित्व करता है| पीछे एक पेड़ पर
एक पक्षी बैठा है जो स्वतंत्रता का प्रतिक है और इस पक्षी को ज्ञान का प्रतिक भी
मन जाता है| आकाश के बिच एक पीले रंग का आठ कोनो वाला बहुत बड़ा तारा है इस तारे का
कईं संस्कृतियों में महत्व है| आमतोर पर तारों को आशा और दिशा का संकेत माना जाता है|
इस तारे को सुबह का तारा और मार्गदर्शन का प्रतिक भी कहा जाता है| 7 छोटे सफ़ेद
तारे भी आकाश में है| यह तारे 7 चक्रों का प्रतिनिधित्व करते है| 7 चक्र कुंडलिनी
उर्जा का उल्लेख करते है| चक्र आपकी उर्जा को सक्रीय करते है और पूर्ण आध्यात्मिक,
मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रदान करते है|
यह कार्ड
कुम्भ राशि से सम्बंधित है| इस राशी पर शनि ग्रह का शासन है| शनि ग्रह विद्रोही और
स्वतंत्र है| यह लोग आमतोर पर विश्लेषणात्मक और मददगार होते है| वे स्वतंत्र
विचारक है, कारणों से लड़ते है, मानवता की सेवा करते है, और बौद्धिक बातचीत करते है|
कुम्भ 11वे घर पर शासन करता है जिसे मित्रों का घर मन जाता है| यह घर क्लब्स,
संगठनों, सामाजिक समूहों और नेटवर्किंग का माना जाता है|
जानिये क्या कहता है द मून टैरो(The Moon) कार्ड आपके बारे में
भूतकाल:- बीज बोया जा चूका है|
कार्य की नीव पहले ही रखी जा चुकी है|
प्रेम सम्बन्ध:- यह एक सकारात्मक
कार्ड है| इस कार्ड का अर्थ है की आप एक अच्छा, सकारात्मक और सही रिश्ता बनाने जा
रहे है| आप दोनों ने अतीत से दुखों को दूर कैसे करना है यह सिखा है| यदि आप
अविवाहित है और आपको यह कार्ड मिलता है तो इसका अर्थ है की आपको जल्द ही कोई मिलने
वाला है| यदि आप पहले से ही किसी व्यक्ति को जानते है तो इसका अर्थ है की वह आपके
जीवन को रोशन करने वाला है|
करियर:- इसका अर्थ है कि आप
उसी दिशा की और जा रहे है जो आपको आपके करियर में तरक्की दिलाने वाला है| आपको
लक्ष्य प्राप्ति की राह पर ले जा रहा है| निवेश करने के लिए यह अच्छा समय है आप
अच्छे से जानते है की आपको कहाँ निवेश करना है|
उल्टा:- यदि यह कार्ड उल्टा
निकलता है तो इसका अर्थ होगा की पानी वापस जग में जा रहा है जो जीवन के नवीनीकरण
और प्रवाह के साथ वियोग दिखायेगा| सितारे अपनी महतवपूर्ण स्थिति खो देगे, जिससे
आशा और दिशा का नुकसान होगा और अधिक ध्यान तालाब में पानी पर होगा जो असंतुलित
भावनाओं को चित्रित करेगा|
यदि प्रेम
संबंधों में उल्टा कार्ड मिलता है तो इसका अथ होगा की प्रेम संबंधों में असंतुलन है
और आप उम्मीद खो रहे है|
करियर में यह
कार्ड उल्टा आने का अर्थ है आप अपनी रचनात्मक उर्जा और आशावाद खो रहे है| आपको
अपने कार्य और जीवन में सामंजस्य वापस लाना चाहिए|
No comments:
Post a Comment