नमस्कार
आज हम कुछ उपायों की बात करेंगे जो आपकी नोकरी, मनोकामनापूर्ति में सहायक होगे|
मनोकामना पूरी के लिए उपाय:-
1.
आपकी
जो भी मनोकामना हो एक कागज़ पर लिख दे और कागज़ को सोने से पहले अपने तकिये के नीचे
रख दे| ऐसा इस लिए भी किया जाता है क्यूंकि आपका अचेतन दिमाग ( subconscious mind) सोते समय इसको
आकर्षित करेगा|
2.
जब भी घर से बाहर जाए किसी आवश्यक कार्य के लिए या कोई
नया कार्य शुरू कर रहे है तो ‘ गं’ मंत्र का जाप करें| मंत्र का जाप कम से कम 27
बार करें| कार्य को पूर्ण होने में कोई रुकावट नहीं आएगी|
3.
अपनी मनोकामना को तेज़ पत्ते पर लिखे और अपनी मनोकामना बोलते
हुए जला दें|
4.
बड के पत्ते पर मनोकामना लिख कर बहते हुए जल में प्रवाहित
करने से भी मनोकामना पूरी होती है|
5.
इस
यन्त्र को सफ़ेद कागज़ पर लाल स्याही से बना कर अपने पर्स में रखे और मनोकामना पूरी
होने पर जल में प्रवाहित कर दें|
7 |
2 |
15 |
9 |
11 |
12 |
3 |
6 |
1 |
9 |
9 |
14 |
10 |
13 |
5 |
4 |
नकारात्मक उर्जा को दूर करने का उपाय
1.
41
दिन शाम के समय घर में कपूर जलाएं इस से घर की नकारात्मक उर्जा दूर होती है|
2.
घर
के आँगन में या घर के मेन गेट पर तुलसी का पोधा अवश्य लगाये|
3.
घर
के बाथरूम में कांच के बाउल में डली वाला सेंधा नमक रखे| और 10 दिन बाद जब वह पानी बन जाए तो
उसे फ्लश कर दें| ऐसा तब तक करें जब तक नमक का पानी बनना बंद न हो जाए|
4.
घर
में पोछा मारते समय पानी में सेंधा नमक डाल लें|
5.
यदि
इन उपायों से भी नकारात्मक उर्जा आपको घर में महसूस होती है तो यह उपाय सबसे लाभ
कारी है| किसी भी पंसारी से वच, कूट, लोबान, तेजपत्ता, पीली सरसों, सफ़ेद चन्दन और
मुश्क्कपूर ले कर इनका पाउडर बना लें और 41 दिन शाम के समय इनका धुँआ घर में दे|
नकारात्मक उर्जा घर से निकल जायेगी| परन्तु इसे 41 दिन कर के ही न छोड़ दें बाद में
इस उपाय को हर शनिवार करते रहे और भी अधिक लाभ होगा| यह एक अचूक उपाय है|
6.
नकारात्मक
उर्जा को दूर करने के लिए घर या ऑफिस में ताम्बे से बना त्रिशूल ईशान कोण में रखना
चाहिए क्यूंकि ईशान कोण के देव भगवन शिव है और बुरी शक्तियों पर इनका काबू है तो
घर की नकारात्मकता को सकारात्मकता में बदलने के लिए यह उपाय अपनाएँ|
कुछ अन्य उपाय
1.
सफलता
की प्राप्ति के लिए गायत्री मंत्र सबसे ताकतवर मंत्र है| प्रतिदिन गायत्री मंत्र
का 31 बार जाप करें|
2.
पूजा
के समय या घर से निकलने से पहले गर्दन पर और माथे पर हल्दी का टीका लगाये इस से
बृहस्पति मजबूत होता है और वाणी में भी मजबूती आती और लोग आपसे प्रभावित होगें|
3.
गरुड़
पुराण के अनुसार धनवान और भाग्यशाली नाने के लिए साफ़ और सुगन्धित वस्त्र पहननें
चाहिए इससे लक्ष्मी प्रसन्न रहती है और आकर्षित होती है| जो लोग गंदे ओर्फत्ते हुए
वस्त्र पहनते है उनका सोभाग्य नष्ट होता है|
4.
थाली
में कभी भी हाथ न धोएं इस से माँ अन्नपूर्णा का अपमान होता है और चन्द्र और शुक्र
ग्रह भी अप्रसन्न रहते है और ऐसे घर में बरकत नहीं रहती|
5.
सात
तरह के अनाज मिला कर अपने ऊपर से वार कर पक्षियों को डाल दें| इस से नोकरी में आ
रही परेशानी दूर होगी| परन्तु अनाज गहर की छत पर न डाले| किसी खुले मैदान में डालें|
6.
यदि
ट्रान्सफर आपकी मन चाही जगह पर न हो रही हो तो या ट्रान्सफर सम्बन्धि किसी भी
समस्या में बुधवार के दिन तोते खरीद के उड़ा दें| उड़ाते समय अपनी पसंद की जगह का
नाम दोहराए| ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी हो जायेगी|
7.
राहू
के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए “ चंडी स्तोत्र” का पाठ करें| निश्चित लाभ
प्राप्त होगा|
No comments:
Post a Comment